वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC): गाँव का कार्ड, देशभर में राशन — लेकिन बायोमेट्रिक और सर्वर की समस्या बनी चुनौती
वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC): गाँव का कार्ड, देशभर में राशन — लेकिन बायोमेट्रिक और सर्वर की समस्या बनी चुनौती भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) ने लाखों प्रवासी मजदूरों और कामगारों के लिए राशन का अधिकार आसान बना दिया है। अब अगर आपका राशन कार्ड गाँव का है और आप रोजी-रोजी कमाने दूसरे राज्य या शहर में रहते हैं, तो आपको राशन लेने के लिए गाँव वापस जाने की जरूरत नहीं है। आप देशभर की किसी भी की राशन दुकान से अपना निर्धारित राशन ले सकते हैं। क्या है सुविधा? यदि आपका राशन कार्ड AAY (अंत्योदय अन्न योजना) या PHH (प्राथमिकता गृहस्थी) श्रेणी का है, तो अब कार्ड पर लिखी गई दुकान तक सीमित रहने की मजबूरी खत्म हो गई है। आप अपना राशन कार्ड और आधार कार्ड लेकर नजदीकी किसी भी राशन दुकान पर जाएं, e-PoS मशीन पर बायोमेट्रिक (अंगूठा या आईरिस) सत्यापन करवाएं और पूरा या आंशिक राशन आसानी से ले लें। परिवार का बाकी हिस्सा गाँव में भी राशन उठा सकता है। किसी नई रजिस्ट्रेशन या NOC की जरूरत नहीं है। यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रही...