वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC): गाँव का कार्ड, देशभर में राशन — लेकिन बायोमेट्रिक और सर्वर की समस्या बनी चुनौती
वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC): गाँव का कार्ड, देशभर में राशन — लेकिन बायोमेट्रिक और सर्वर की समस्या बनी चुनौती
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) ने लाखों प्रवासी मजदूरों और कामगारों के लिए राशन का अधिकार आसान बना दिया है।
अब अगर आपका राशन कार्ड गाँव का है और आप रोजी-रोजी कमाने दूसरे राज्य या शहर में रहते हैं, तो आपको राशन लेने के लिए गाँव वापस जाने की जरूरत नहीं है।
आप देशभर की किसी भी की राशन दुकान से अपना निर्धारित राशन ले सकते हैं।
क्या है सुविधा?
यदि आपका राशन कार्ड AAY (अंत्योदय अन्न योजना) या PHH (प्राथमिकता गृहस्थी) श्रेणी का है, तो अब कार्ड पर लिखी गई दुकान तक सीमित रहने की मजबूरी खत्म हो गई है।
आप अपना राशन कार्ड और आधार कार्ड लेकर नजदीकी किसी भी राशन दुकान पर जाएं, e-PoS मशीन पर बायोमेट्रिक (अंगूठा या आईरिस) सत्यापन करवाएं और पूरा या आंशिक राशन आसानी से ले लें।
परिवार का बाकी हिस्सा गाँव में भी राशन उठा सकता है।
किसी नई रजिस्ट्रेशन या NOC की जरूरत नहीं है।
यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है जो काम-धंधे के लिए गाँव छोड़कर शहर या दूसरे राज्यों में रहते हैं।
अब राशन का अधिकार उनके साथ ही चलता है।
Mera Ration ऐप से और आसान
सरकार ने प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए Mera Ration ऐप जारी किया है। इस ऐप से आप नजदीकी राशन दुकान खोज सकते हैं, अपना बैलेंस देख सकते हैं और लेन-देन की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
लेकिन समस्याएं भी हैं गंभीर
योजना की सफलता के बावजूद जमीनी स्तर पर कई चुनौतियां बनी हुई हैं।
कई जगहों पर e-PoS मशीन पर अंगूठा नहीं लग पाता, सर्वर डाउन रहता है या बायोमेट्रिक बार-बार फेल हो जाता है।
घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भी नागरिक मायूस होकर खाली हाथ लौट जाते हैं।
दुकानदार और अधिकारी भी परेशान रहते हैं।
यह समस्या कई दिनों से लगातार बनी हुई है, जिससे गरीब परिवारों को भारी असुविधा हो रही है।
नागरिकों ने भारत सरकार और राज्य सरकारों से निवेदन किया है कि वे इस मामले पर गंभीरता से ध्यान दें।
सर्वर की समस्या, बायोमेट्रिक फेल्योर और लंबी कतारों का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का पूरा लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे।
जनहित में अपील
अपने अधिकारों को जानें और लाभ उठाएं। राशन कार्ड और आधार लेकर नजदीकी दुकान पर जाएं। Mera Ration ऐप डाउनलोड करें और योजना का सही उपयोग करें।
यह जानकारी नागरिकों ने दि है जनहित के लिए
जय हिंद | जय भारत | जय महाराष्ट्र | वंदे मातरम्🙏
वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC)
राशन कार्ड गाँव का है तो क्या राशन लेने गाँव ही जाना पड़ेगा?
नहीं! अब ऐसा ज़रूरी नहीं है।
जिनका राशन कार्ड गाँव का है और वे रोजी-रोटी कमाने के लिए दूसरे राज्यों से अते है व जब राशन दुकानों पर जाते हैं तो राशन दूकान पर e-PoS मशीन पर थंब लगते हैं तो साइड नहीं चलता सरवर नहीं चलता बहुत मुश्किल से किसी-किसी का थम लगता है य तो फेल बता देता है उनका थम नहीं लगने पर या सरवर का प्रॉब्लम से परेशानी उठानी पड़ती है और नागरीक मायूस होकर दुकान से वापस चले जाते हैं और कई - कई दिनों तक अयेसा ही चलते रहता है कई दिनों से यह अणचन आ रही है भारत सरकार व राज्य सरकार से भी निवेदन है की इस मामले पर सज्ञान ले और सर्वर न चलने करण बायोमेट्रिक फिंगर ना लगने से और घंटों कतार में खड़े रहने की वजह से वह निराश होकर घर जने पर मजबूर हो जाते है
नागरिक, दुकानदार और अधिकारी सभी परेशान रहते है। मैं भारत सरकार व राज्य सरकार से निवेदन है की वन नेशन वन राशन कार्ड योजना ने इस समस्या का समाधान करे
अगर आपका राशन कार्ड AAY (अंत्योदय अन्न योजना) या PHH (प्राथमिकता गृहस्थी) श्रेणी का है, तो अब आपको सिर्फ उसी दुकान पर जाने की जरूरत नहीं है जिसका नाम कार्ड पर लिखा है।
देशभर में किसी भी उचित राशन दुकानों से ले सकते है
( e-PoS मशीन ) से अपना निर्धारित राशन ले सकते हैं।
कैसे मिलेगा फायदा?
अपना राशन कार्ड और आधार कार्ड लेकर नजदीकी किसी भी राशन दुकान पर जाएं।
e-PoS मशीन पर आधार का बायोमेट्रिक (अंगूठा या आईरिस) सत्यापन करवाएं।
अपना पूरा या आंशिक राशन आसानी से ले लें।
परिवार का बाकी हिस्सा गाँव में भी राशन उठा सकता है। किसी नई रजिस्ट्रेशन या NOC की जरूरत नहीं।
यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो काम-धंधे के लिए गाँव से शहर या दूसरे राज्य में रहते हैं। अब राशन का अधिकार आपके साथ ही चलता है।
और आसान बनाने के लिए
Mera Ration ऐप डाउनलोड करें। इसमें आप नजदीकी दुकान खोज सकते हैं, अपना बैलेंस देख सकते हैं और लेन-देन की पूरी जानकारी पा सकते हैं।
जनहित में जारी
अपने अधिकारों को जानें, लाभ उठाएं।
जय हिंद | जय भारत | जय महाराष्ट्र | वंदे मातरम्
🙏👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇 🙏
मेरा देश मेरा वतन समाचार
🙏 पत्र के🙏
संपादक श्री दयाशंकर गुुुप्ता जी
नोट........ 👉🙏
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि आप सभी, यह आर्टिकल को अंत तक पढ़े होंगे एवं यह आर्टिकल आपको बेहद पसंद आया होगा, हैं।और अगर लिखने में कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करें इस के लिए हम आप क्षमा मांगते हैं और हमारे इस आर्टिकल को लाइक करें शेयर करें ? 🙏 जनहित लोकहित के लिए धन्यवाद 🙏
जय संविधान जय भीम जय संविधान का चौथा स्तंभ ने अपने दिल की कुछ प्रमुखताएं या बातें या भावनाएं रखा है अप सभी के बिच में सभी नागरिकों के समक्ष प्रस्तुत किया है और लिखने में कोई त्रुटि हुई है तो क्षमा करें लिखने गलती हुई हैं तो क्षमा करना श्री दयाशंकर गुप्ता जी की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद🙏
जय हिंद जय भारत जय महाराष्ट्र वंदे मातरम🙏


Comments