सुप्रीम कोर्ट ने तालाब एवं जलस्रोत की जमीन पर निजी अधिकार स्थापित करने के लिए राजस्व अभिलेखों में बदलाव और #अवैध_पट्टा जारी करने के मामले में महत्वपूर्ण कानूनी सिद्धांत स्पष्ट किए हैं।
⚖️ #सुप्रीम_कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: #तालाब की जमीन पर #फर्जी_पट्टा , #अवैध_निर्माण और #अतिक्रमण करने वालों के लिए बड़ा कानूनी संदेश!
S. Gururaj v. The Additional Chief Secretary / Commissioner of Land Administration & Others........
📌 #Civil_Appeal Nos. 13629/2026, 13630/2026 एवं 13631/2026 2026
सुप्रीम कोर्ट ने तालाब एवं जलस्रोत की जमीन पर निजी अधिकार स्थापित करने के लिए राजस्व अभिलेखों में बदलाव और #अवैध_पट्टा जारी करने के मामले में महत्वपूर्ण कानूनी सिद्धांत स्पष्ट किए हैं।
क्या था पूरा मामला?.…...!!!
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सर्वे नंबर 572 की कुल 1.68 एकड़ भूमि वर्ष 1911 के राजस्व अभिलेखों में Government Poramboke – Kanakkan Kuttai अर्थात #सरकारी_तालाब के रूप में दर्ज थी।
इसके बावजूद वर्ष 2011 में जिला राजस्व अधिकारी ने 0.72 एकड़ जमीन का #निजी_व्यक्ति के पक्ष में Ryotwari Patta जारी कर दिया।
बाद में इस जमीन का विभाजन हुआ, राजस्व अभिलेख बदले गए और लगभग 0.22 एकड़ भूमि पर चार ब्लॉकों में #20_फ्लैट बना दिए गए। इन फ्लैटों को आम नागरिकों को बेच दिया गया।
मामले की जांच में पट्टा जारी करने की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। अंततः भूमि प्रशासन के आयुक्त ने 26 दिसंबर 2019 को #पट्टा_निरस्त कर दिया।
#सुप्रीम_कोर्ट ने क्या कहा?.......!!!
1️⃣ तालाब एवं जलस्रोत की भूमि को कानून के विरुद्ध निजी पट्टे में परिवर्तित नहीं किया जा सकता।
2️⃣ भूमि की वास्तविक प्रकृति निर्धारित करने में सबसे पुराने राजस्व एवं सेटलमेंट अभिलेख महत्वपूर्ण हैं।
3️⃣ किसी क्षेत्र को आवासीय या Mixed Residential Zone घोषित कर देने से सरकारी तालाब की जमीन निजी संपत्ति नहीं बन जाती।
4️⃣ राजस्व रिकॉर्ड में गलत प्रविष्टि करके सार्वजनिक जलस्रोत पर निजी अधिकार स्थापित नहीं किया जा सकता।
5️⃣ सरकारी अधिकारियों की गलत अनुमति और रिकॉर्ड में बदलाव के कारण निर्दोष फ्लैट खरीदारों को हुए नुकसान की भी अनदेखी नहीं की जा सकती।
सुप्रीम कोर्ट का #अंतिम_निर्देश.......!!!
न्यायालय ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव और तिरुवल्लूर के जिला कलेक्टर को निर्देश दिया कि फ्लैट मालिकों की सोसाइटी को छह महीने के भीतर यथासंभव वैकल्पिक एवं समतुल्य खाली भूमि आवंटित की जाए और उसके बाद 0.22 एकड़ पर बने फ्लैटों को ध्वस्त करके जलस्रोत बहाल किया जाए।
तीनों सिविल अपील खारिज कर दी गईं।
#उत्तर_प्रदेश के लिए इस फैसले का क्या महत्व है?......!!!
उत्तर-प्रदेश के #गांवों में #हजारों_तालाब , #पोखर , #कुएं और #अन्य_सार्वजनिक_जलस्रोत हैं। कई स्थानों पर इनकी जमीन पर अवैध कब्जे_निर्माण, राजस्व अभिलेखों में परिवर्तन और सार्वजनिक उपयोग में बाधाएं सामने आती हैं।
इस फैसले से यह महत्वपूर्ण संदेश मिलता है कि सार्वजनिक #जलस्रोतों को केवल राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव या निर्माण की अनुमति के आधार पर #निजी_संपत्ति नहीं बनाया जा सकता।
उत्तर प्रदेश में इस विषय पर Jagpal Singh v. State of Punjab, (2011) 11 SCC 396 तथा Hinch Lal Tiwari v. Kamala Devi, (2001) 6 SCC 496 जैसे निर्णय भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
#हमारा_स्पष्ट_संदेश :-
तालाब किसी एक व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक प्राकृतिक धरोहर हैं।
तालाब बचेंगे तो जल बचेगा, जल बचेगा तो जीवन बचेगा।
#सरकारी_अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे सार्वजनिक जलस्रोतों के मूल स्वरूप और राजस्व अभिलेखों की रक्षा करें तथा अवैध कब्जों के विरुद्ध कानून के अनुसार #प्रभावी_कार्रवाई करें।
🙏 तालाब बचाओ – जल बचाओ – जीवन बचाओ।
"राम भवन सिंह"
अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद
(8433341044)
#follower #advocate #अधिवक्ता #हाईकोर्ट #highcourt #allahabad #इलाहाबाद #उच्चन्यायालय #प्रयागराज #कौशांबी #kaushambi #highlight #highlight #यूपी #UP
🙏👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇🙏
“सूत्रों के अनुसार…”🪶🙏
👉 संपादक एवं लेखक: समाज सेवक, RTI कार्यकर्ता👈
👉 श्री दयाशंकर गुप्ता जी👈 👉 नमस्कार चमत्कार 👈
👉 मेरा देश मेरा वतन समाचार 👈 👉 बुलंद आवाज न्यूज़ 👈
👉 दया की सोच👈 🙏जनहित के लिए🙏
नोट........ 👉👇🙏
दोस्तों अप सभी पाठकों से उम्मीद करता हूं कि आप सभी ने यह आर्टिकल को अंत तक पढ़े होंगे एवं यह आर्टिकल आपको बेहद पसंद आया होगा हैं।
संविधान का चौथा स्तंभ ने अपने दिल की कुछ प्रमुखताएं या बातें या भावनाएं रखा है अप सभी के बिच में सभी नागरिकों के समक्ष प्रस्तुत किया है और लिखने में कोई त्रुटि हुई हैं।
तो क्षमा करें इस के लिए हम आप से क्षमा मांगते हैं। और हमारे इस आर्टिकल को लाइक करें शेयर करें? 🪶🙏
🙏 संपादक व लेखक व अध्यक्ष व RTI आरटीआई कार्यकर्ता
श्री दयाशंकर गुप्ता जी की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद🙏
🙏जय संविधान जय भीम जय, संविधान के चौथा स्तंभ की जय 🙏
जय हिंद 🇮🇳 जय भारत 🇮🇳 जय महाराष्ट्र 🙏 वंदे मातरम🙏





















Comments