Skip to main content

पारंपरिक नृत्य शैलियों से आई.आई.टी.एफ़. - 2025 में दिखी वृहद् भारतीय संस्कृतियों की मनमोहक छटा!

 पारंपरिक नृत्य शैलियों से आई.आई.टी.एफ़. - 2025 में दिखी वृहद् भारतीय संस्कृतियों की मनमोहक छटा! 


श्रीनाथ दीक्षित, वरिष्ठ संवाददाता, दिल्ली




देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में शुभारंभ हो चुका है साल के सबसे प्रतीक्षित और प्रतिष्ठित आयोजन - भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला के 44वें संस्करण का! 


यह एक सुनहरा अवसर है जहाँ पर ना केवल देश की ही; बल्कि, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं से एक साथ एक ही मंच पर रूबरू हो सकते हैं। 

इस भव्य मेले में विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं से आए हुए भागीदार जहाँ एक ओर अपने-अपने शहरों, राज्यों और देशों की अनूठी कलाओं को तो, दर्शाते ही हैं; वहीं दूसरी ओर यहाँ पर आने वाले आगंतुकों के मनोरंजन के लिए इस मेले में प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मंचन भी किया जाता है।



इसी कड़ी में फ़ॉउंडेशन फ़ॉर कृष्ण कला एंड एजुकेशन सोसायटी, नोएडा के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत एक भव्य एवं आकर्षक फ़ैशन शो और भारतीय शास्त्रीय लोक संगीत से सजी शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक मंचन में विभिन्न भारतीय राज्यों की समृद्ध कला, संस्कृति और परंपराओं की मनमोहक झलक प्रस्तुत की गई।


कार्यक्रम में विजराज मर्चेंडाइज़र कंपनी के सहयोग से आयोजित इस फ़ैशन शो का संचालन एवं कोरियोग्राफ़ी श्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा की गई, जबकि संगीत-नृत्य की कोरियोग्राफ़ी जानी-मानी कथक एक्सपोनेंट - डॉ. अनु सिन्हा ने संभाली।



प्रस्तुति में बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल, असम, उत्तराखंड, कश्मीर, पंजाब सहित कई राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा, संगीत और नृत्य शैलियों को बेहद सुसज्जित रूप में मंचित किया गया। पारंपरिक परिधानों की विविधता और क्षेत्रीय कला का सौंदर्य दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला का यह विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम हर वर्ष की तरह इस बार भी दर्शकों के बीच मुख्य आकर्षण रहा और उपस्थित सभी कलाकारों एवं सहयोगियों ने इसे यादगार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया! टीम ने इस सफ़ल प्रस्तुति पर हर्ष व्यक्त किया और आयोजन की सराहना की!

  सभी फ़ोटो सौजन्य: श्रीनाथ दीक्षित

🙏👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇 🙏 



       मेरा देश मेरा वतन समाचार 


                    🙏 पत्र के🙏

        संपादक श्री दयाशंकर गुुुप्ता जी


नोट........ 👉🙏


 दोस्तों उम्मीद करता हूं कि आप सभी, यह आर्टिकल को अंत तक पढ़े होंगे एवं यह आर्टिकल आपको बेहद पसंद आया होगा, हैं।और अगर लिखने में कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करें इस के लिए हम आप क्षमा मांगते हैं और हमारे इस आर्टिकल को लाइक करें शेयर करें ? 🙏 जनहित लोकहित के लिए धन्यवाद 🙏




Comments

Popular posts from this blog

किरायेदार पुलिस सत्यापन: मकान मालिकों और किरायेदारों के लिए

किरायेदार पुलिस सत्यापन: मकान मालिकों और किरायेदारों के लिए                आवश्यक मार्गदर्शिका लगातार बढ़ती आबादी और आवास की कमी के कारण, यह स्वाभाविक है कि ज़्यादातर लोग घर खरीदने के बजाय किराए पर लेना ज़्यादा पसंद कर रहे हैं। सभी के लिए किराए पर लेना आसान बनाने के लिए, सरकार ने 2019 में मॉडल टेनेंसी एक्ट की शुरुआत की और इस एक्ट में, आप देखेंगे कि किराएदार का पुलिस सत्यापन एक बड़ी भूमिका निभाता है।  चूँकि भारत एक विकासशील देश है, इसलिए आम लोगों के बजट के भीतर लागत को बनाए रखना के कारण होने वाले तनाव को बढ़ाता है और रियल एस्टेट उद्योग पर दबाव काफी बढ़ गया है।  भारत में, जनसंख्या और शहरीकरण में वृद्धि के कारण, घर बनाने के लिए जगह कम हो गई है और अधिक इमारतें बन गई हैं। इससे किफायती घरों की कमी हो गई है। इस प्रकार, लोग अपार्टमेंट किराए पर देने की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसा करते समय, यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि किराएदार का पुलिस सत्यापन पहले से ही हो चुका है। सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी किरायेदार पुलिस सत्यापन प्रक्रिया लागू ...

हाइब्रिड टेक्नोलॉजी फ़ॉर एन्हान्सिंग क्रॉप प्रॉडक्टिविटी नामक विषय पर तीन दिवसीस नैशनल सिम्पोज़ियम (संगोष्ठी) का आयोजन

 हाइब्रिड टेक्नोलॉजी फ़ॉर एन्हान्सिंग क्रॉप प्रॉडक्टिविटी नामक विषय पर तीन दिवसीस नैशनल सिम्पोज़ियम (संगोष्ठी) का आयोजन दि ट्रस्ट फ़ॉर एडवांसमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चरल साइंसेस (टास) द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् और सी.जी.आई.ए.आर. के इक्रीसैट (इंडिया), इंटरनैशनल मेज़ एंड व्हीट इंप्रूवमेंट सैंटर (सिमिट), मैक्सिको; इंटरनैशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट, फ़िलिपीन्स और इंडियन सोसाइटी ऑफ़ प्लान्ट जैनेटिक रिसोर्सेस जैसे प्रमुख संस्थानों के साथ मिलकर हाइब्रिड टेक्नोलॉजी फ़ॉर एन्हान्सिंग क्रॉप प्रॉडक्टिविटी नामक विषय पर तीन दिवसीय एक नैशनल सिम्पोज़ियम (संगोष्ठी) का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी राजधानी दिल्ली में पूसा कैंपस के एन.ए.एस.सी. कॉम्प्लैक्स में स्थित ए.पी. शिंदे सिम्पोज़ियम (संगोष्ठी) हॉल में 8 से 10 जनवरी - 2025 तक आयोजित की जा रही है। मुख्य अतिथि के रूप में माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी के प्रिंसिपल सैक्रेट्री, डॉ. पी.के. मिश्रा ने इस संगोष्ठी का शुभारंभ किया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के महानिदेशक, डॉ. हिमांशु पाठक के साथ प्रॉटेक्शन ऑफ़ प्लान्ट वैराइटीज़ एंड फ़ार्मर्...

राशन कार्ड ई-केवाईसी की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्दी से करा लें ई-केवाईसी 2025 Ration Card eKyc Last Date 2025

राशन कार्ड ई-केवाईसी की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्दी से करा लें ई-केवाईसी 2025 Ration Card eKyc Last Date 2025  Ration Card eKyc Last Date 2025 : सरकार द्वारा सभी राशन कार्ड धारकों के लिए राशन कार्ड ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। हम आपकी जानकारी के लिए बता दे की Ration Card E KYC करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 रखी गई थी लेकिन बहुत से लोगों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है इसलिए सरकार इसकी तिथि को बढ़ा दिया गया है। 2025 अगर अपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप जल्द से जल्द ekyc करवा लें वरना आपको राशन कार्ड का लाभ मिलना बंद हो जाएगा। अब सरकार द्वारा राशन कार्ड धारक के लिए नया नियम निकाल दिया गया है जिसके मुताबिक निर्धारित तिथि से पहले राशन कार्ड की ई-केवाईसी ना करवाने पर राशन कार्ड धारक को इस योजना का कोई लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए आगे इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि राशन कार्ड ई-केवाईसी की अंतिम तिथि क्या है और आप कब तक ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा हम आपको Ration Card eKyc कैसे करें इसके बारे में भी स्टेप बाय स्टेप जानकारी देंगे। राष्ट्रीय खाद्य एवं रसद विभाग द्वार...