Skip to main content

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 800 किमी साइकिल यात्रा का भव्य समापन, फिट इंडिया का संदेश देशभर में गूंजा खेलों के दम पर विकसित भारत का संकल्प, मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल महोत्सव इस बार बना फिटनेस का जन आंदोलन


राष्ट्रीय खेल दिवस पर 800 किमी साइकिल यात्रा का भव्य समापन, फिट इंडिया का संदेश देशभर में गूंजा


खेलों के दम पर विकसित भारत का संकल्प,

मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल महोत्सव इस बार बना फिटनेस का जन आंदोलन




नई दिल्ली, 31 अगस्त 2025 :

देश मे खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के द्वारा मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित 800 किलोमीटर लंबी साइकिल अभियान यात्रा का भव्य समापन रविवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली मे 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव के अंतिम दिन केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडावीया जी की उपस्थिति मे हुआ।  

  


800 किलोमीटर लंबी साइकिल अभियान यात्रा जो 24 अगस्त को प्रयागराज से प्रारंभ होकर विभिन्न शहरों और कस्बों में फिटनेस का संदेश फैलाते हुए मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंची। यहाँ इसे लोकप्रिय फिटनेस इवेंट संडे ऑन साइकिल के साथ जोड़ा गया, जिसे फिट इंडिया मूवमेंट के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर न केवल सैकड़ों साइक्लिंग प्रेमियों ने भाग लिया, बल्कि देशभर में खेलों के महत्व, सक्रिय जीवनशैली और स्वास्थ्य को लेकर नई ऊर्जा का संचार हुआ।


समापन अवसर पर अपने संदेश में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का साधन नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। फिट इंडिया मूवमेंट जैसे अभियानों का उद्देश्य है हर नागरिक को स्वस्थ और सक्रिय जीवन की ओर प्रेरित करना। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत 2047’ विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि स्वस्थ भारत ही सशक्त भारत की नींव है।



फिटनेस का संदेश लेकर 800 किलोमीटर का सफर मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित यह साइकिल अभियान अपने आप में एक अद्वितीय पहल थी, जिसका उद्देश्य देशभर में फिटनेस, स्वास्थ्य और खेलों के महत्व को बढ़ावा देना था। यह अभियान फिट इंडिया मूवमेंट, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और ब्रह्माकुमारीज स्पोर्ट्स विंग के सहयोग से आयोजित किया गया।


पेफी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. पीयूष जैन ने बताया कि इस साइकिल यात्रा अभियान का शुभारंभ प्रयागराज से हुआ, जहाँ का माहौल उत्साह और ऊर्जा से भरा हुआ था। इस ऐतिहासिक क्षण में उत्तर प्रदेश सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव और श्री रमेश चंद्र मिश्रा (विधायक, बदलापुर) ने हरी झंडी दिखाकर इस अभियान को रवाना किया। उनके प्रोत्साहन भरे शब्दों ने प्रतिभागियों में नया जोश भर दिया।



यह यात्रा केवल साइकिलिंग का सफर नहीं थी, बल्कि फिट इंडिया स्वस्थ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का मिशन थी। रास्ते में छोटे-बड़े शहरों और कस्बों में साइकिल दल का भव्य स्वागत हुआ। लोगों की भीड़, उत्साहपूर्ण नारों और सक्रिय भागीदारी ने इस अभियान को एक जन आंदोलन का स्वरूप दे दिया।



इस अभियान मे प्रयागराज से 1,000 से अधिक साइक्लिंग प्रेमियों ने शुरुआती चरण में हिस्सा लिया। फतेहपुर में सांसदों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दल का स्वागत किया, 2,000 प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी रही। कानपुर में जिला ओलंपिक संघ और पेफी के प्रतिनिधियों ने साइकिल दल को सम्मानित किया। ओरई में एनसीसी कैडेट्स और आर्मी अधिकारियों ने अभियान का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। झांसी में मेजर ध्यानचंद जी के परिवार से हुई भावनात्मक भेंट इस यात्रा का सबसे प्रेरक क्षण बनी। ग्वालियर में भारत सिंह कुशवाहा, सांसद ग्वालियर और पंकज मिश्रा सलाहकार, राज्य मंत्री, पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने दल का स्वागत किया। एलएनआईपीई और अटल बिहारी वाजपेयी प्रशिक्षण केंद्र में फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए। 


अंततः यह प्रेरक यात्रा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम के साथ संपन्न हुई। समापन समारोह में श्री मयंक श्रीवास्तव, उप महानिदेशक, भारतीय खेल प्राधिकरण, नदीम धर निदेशक, फिट इंडिया मूवमेंट, डॉ. पीयूष जैन राष्ट्रीय सचिव, पेफी, और डॉ. जगबीर ब्रह्माकुमारीज स्पोर्ट्स विंग सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे ? 


🙏👇👇👇👇👇👇👇👇👇 🙏 


       मेरा देश मेरा वतन समाचार 


                    🙏 पत्र के🙏


        संपादक श्री दयाशंकर गुुुप्ता जी


नोट........ 👉


🙏 दोस्तों उम्मीद करता हूं कि आप सभी, यह आर्टिकल को अंत तक पढ़े होंगे एवं यह आर्टिकल आपको बेहद पसंद आया होगा, अगर लिखने में कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करें इस के लिए हम आप को हमारे इस आर्टिकल को लाइक शेयर व कमेंट जरूर करेंगे ? 🙏 जनहित लोकहित के लिए धन्यवाद 🙏



Comments

Popular posts from this blog

वन नेशन वन रेशन कार्ड (ओएनओआरसी)

वन नेशन वन रेशन कार्ड (ओएनओआरसी) वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना: सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के संपर्क विवरण वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत लाभार्थियों को देशभर में किसी भी उचित मूल्य की दुकान (FPS) से सब्सिडी वाले अनाज प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करती है। यह योजना सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है, जिसमें असम हाल ही में शामिल हुआ है। योजना के तहत राशन कार्ड को आधार से सीड करने की आवश्यकता होती है। योजना से संबंधित शिकायतों, जानकारी या सहायता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14445 उपलब्ध है। इसके अलावा, सामान्य PDS हेल्पलाइन नंबर 1967 है। कुछ राज्यों में अतिरिक्त स्थानीय नंबर भी हैं। नीचे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य संपर्क विवरण दिए गए हैं (मुख्यालय का पता, फोन नंबर और ईमेल जहां उपलब्ध)। ये विवरण आधिकारिक स्रोतों से संकलित हैं। यदि आपको मोबाइल नंबर की आवश्यकता है, तो आधार से लिंक्ड रजिस्टर्ड मोबाइल का उपयोग करें, क्योंकि योजना में...

भिवंडी-निजामपूर शहर महानगरपालिका (BNCMC) सार्वत्रिक निवडणूक 2025-26 के लिए प्रचार (campaign) बंद होने की तारीख और समय: महाराष्ट्र राज्य निवडणूक आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, यह चुनाव 15 जनवरी 2026 को होने वाला है (मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)। भिवंडी-निजामपूर शहर महानगरपालिका (BNCMC) सार्वत्रिक निवडणूक 2025-26 साठी प्रचार (campaign) बंद होण्याची तारीख आणि वेळ: महाराष्ट्र राज्य निवडणूक आयोगाने जाहीर केलेल्या कार्यक्रमानुसार, ही निवडणूक १५ जानेवारी २०२६ रोजी होणार आहे (मतदान ७:३० AM ते ५:३० PM पर्यंत).

 भिवंडी-निजामपूर शहर महानगरपालिका (BNCMC) सार्वत्रिक निवडणूक 2025-26 के लिए प्रचार (campaign) बंद होने की तारीख और समय: महाराष्ट्र राज्य निवडणूक आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, यह चुनाव 15 जनवरी 2026 को होने वाला है (मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)। 29 महानगरपालिकाओं (जिसमें BNCMC भी शामिल है) के लिए एक ही चरण में चुनाव हो रहे हैं। सामान्य नियमों के अनुसार, प्रचार मतदान शुरू होने से ठीक पहले मतदान के दिन सुबह 7:30 बजे तक बंद हो जाता है (यानी 15 जनवरी 2026 को सुबह 7:30 बजे से प्रचार पूरी तरह प्रतिबंधित)। कुछ स्थानीय निकायों में प्रचार पिछले दिन रात 10 बजे तक बंद होता है, लेकिन महानगरपालिका चुनावों (जैसे BMC, BNCMC आदि) के लिए आधिकारिक रूप से प्रचार समाप्ति मतदान शुरू होने के समय (15 जनवरी सुबह 7:30 बजे) मानी जाती है। मुख्य तिथियाँ (संक्षेप में): नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 30 दिसंबर 2025 नामांकन की जांच: 31 दिसंबर 2025 नाम वापसी की अंतिम तिथि: 2 जनवरी 2026 अंतिम उम्मीदवार सूची: 3 जनवरी 2026 मतदान: 15 जनवरी 2026 (7:30 AM से 5:30 PM) मतगणना: 16 जनवरी 2026 प्...

तेली समाज के गौरव, राष्ट्र के गौरव, दानवीर भामाशाह जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन! 🙏

 भामाशाह (1547–1600) भारतीय इतिहास के एक महान दानवीर, सेनापति, मंत्री और महाराणा प्रताप के विश्वासपात्र सहयोगी थे। वे मेवाड़ राज्य (राजस्थान) के उद्धार और स्वाभिमान की रक्षा में अपनी पूरी संपत्ति समर्पित करने के लिए प्रसिद्ध हैं।  जन्म और पृष्ठभूमि जन्म: 28 जून 1547 (कुछ स्रोतों में 29 अप्रैल 1547) को मेवाड़ राज्य में, वर्तमान पाली जिले के सादड़ी गांव या चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में। परिवार: पिता — भारमल कावड़िया (रणथम्भौर दुर्ग के किलेदार, राणा सांगा द्वारा नियुक्त; बाद में राणा उदय सिंह के प्रधानमंत्री)। माता — कर्पूरदेवी। वे ओसवाल जैन समुदाय (कावड़िया/कांवड़िया गोत्र) से थे और जैन धर्म के अनुयायी थे। उनके पिता की वजह से बाल्यकाल से ही मेवाड़ के शासकों से निकट संबंध था। महाराणा प्रताप के साथ योगदान भामाशाह महाराणा प्रताप के बचपन के मित्र, सलाहकार और सेनापति थे। हल्दीघाटी के युद्ध (1576) के बाद मेवाड़ की स्थिति बहुत खराब हो गई थी — सेना बिखरी हुई थी, संसाधन खत्म हो चुके थे और महाराणा प्रताप परिवार सहित जंगलों-पहाड़ियों में भटक रहे थे। इस कठिन समय में भामाशाह ने अपनी सारी व्यक्तिगत...