Skip to main content

*सर्पदंश जागरूकता अभियान को लेकर सर्पमित्र ने की बीएसए से मुलाकात* *बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने डॉ आशीष को दी अग्रिम शुभकामनाएं*

 *सर्पदंश जागरूकता अभियान को लेकर सर्पमित्र ने की बीएसए से मुलाकात*

*बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने डॉ आशीष को दी अग्रिम शुभकामनाएं* 



*इटावा*। *मुख्य विकास अधिकारी के कुशल दिशा निर्देशन में* जनपद इटावा में *पर्यावरण एवम वन्यजीव संरक्षण के लिए संकल्पित संस्था ओशन* द्वारा विगत पिछले कई वर्षों से जनपद के कई प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगातार चलाए जा रहे *सर्पदंश जागरूकता अभियान* के क्रम में अग्रिम आयोजन को लेकर बुधवार को वन्यजीव,सर्प विशेषज्ञ *सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी* *कोर्डिनेटर,मिशन स्नेक बाइट डेथ फ्री इंडिया, उत्तर प्रदेश (MSBDFIUP) एवम ब्रांड एम्बेसडर (पर्यावरण/ वन्यजीव) नगर पालिका परिषद, इटावा* ने संस्था ओशन के डिस्ट्रिक कोर्डिनेटर *डॉ पीयूष दीक्षित* के साथ *बेसिक शिक्षा अधिकारी इटावा डॉ राजेश कुमार* से उनके कार्यालय में एक शिष्टाचार मुलाकात की। वार्ता में सर्पमित्र डॉ आशीष ने बताया कि,वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सर्पदंश को *राज्य आपदा* भी घोषित किया जा चुका है इसी क्रम में जनपद इटावा में हमारी *संस्था ओशन* द्वारा जनपद के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न विश्विद्यालयों में भी *सर्पदंश जागरूकता अभियान* चलाया जा रहा है इसी के साथ जनपद इटावा के कई *प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक विद्यालयों* में हमारी संस्था द्वारा अब तक सफलता पूर्वक चलाए गए सर्पदंश जागरूकता अभियान से हजारों बच्चों एवम शिक्षकों सहित विभिन्न ग्रामीणों को भी सर्पदंश के प्राथमिक उपचार के बारे में जागरूक किया जा चुका है और हमारे इस अभियान की विशेष उपलब्धि यह भी रही है कि,*समस्त उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में सर्पदंश जागरूकता का यह विशेष अभियान सिर्फ जनपद इटावा से ही शुरू हुआ है* जो कि,अब *प्राथमिक एवम माध्यमिक विद्यालयों से होता हुआ दिल्ली,लखनऊ,फैजाबाद एवम कानपुर विश्वविद्यालय कानपुर* में भी बड़ी ही सफलता पूर्वक आयोजित किया जा चुका है। 

 इस अभियान की बड़ी सफलता यह भी रही है कि,*जनपद इटावा के कई ग्रामीण इलाकों में लोगों ने अब सर्पदंश के बाद झाड़ फूंक कराना बंद कर दिया है और सर्पदंश होने पर सीधे अस्पताल आकर सुरक्षित इलाज कराने लगे है साथ ही साथ वन्यजीवों को मारना भी बन्द कर दिया है* और अब जनपद में किसी को भी *सर्पदंश होने पर मेरे द्वारा मेरे व्यक्तिगत नंबर 7017204213 से लगातार दिन रात उचित चिकित्सा परामर्श भी प्रदान किया जा रहा है*  जिससे *सर्पदंश के मामले में होने वाली अत्यधिक घबराहट से अब तक कई सैकड़ा लोगों की जान भी बचाई जा चुकी है।* 

उक्त जानकारी पाकर बेसिक शिक्षा अधिकारी, इटावा डॉ राजेश कुमार ने संस्था ओशन के महासचिव वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी को जनहित के इस पुनीत कार्य की सफलता की हार्दिक बधाई देते हुए संस्था ओशन को अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दीं है।? 

🙏👇👇👇👇👇👇👇👇👇🙏

              देश मेरा वतन समाचार पत्र 

         संपादक श्री दयाशंकर गुुुप्ता जी 


Comments

Popular posts from this blog

वन नेशन वन रेशन कार्ड (ओएनओआरसी)

वन नेशन वन रेशन कार्ड (ओएनओआरसी) वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना: सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के संपर्क विवरण वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत लाभार्थियों को देशभर में किसी भी उचित मूल्य की दुकान (FPS) से सब्सिडी वाले अनाज प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करती है। यह योजना सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है, जिसमें असम हाल ही में शामिल हुआ है। योजना के तहत राशन कार्ड को आधार से सीड करने की आवश्यकता होती है। योजना से संबंधित शिकायतों, जानकारी या सहायता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14445 उपलब्ध है। इसके अलावा, सामान्य PDS हेल्पलाइन नंबर 1967 है। कुछ राज्यों में अतिरिक्त स्थानीय नंबर भी हैं। नीचे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य संपर्क विवरण दिए गए हैं (मुख्यालय का पता, फोन नंबर और ईमेल जहां उपलब्ध)। ये विवरण आधिकारिक स्रोतों से संकलित हैं। यदि आपको मोबाइल नंबर की आवश्यकता है, तो आधार से लिंक्ड रजिस्टर्ड मोबाइल का उपयोग करें, क्योंकि योजना में...

भिवंडी-निजामपूर शहर महानगरपालिका (BNCMC) सार्वत्रिक निवडणूक 2025-26 के लिए प्रचार (campaign) बंद होने की तारीख और समय: महाराष्ट्र राज्य निवडणूक आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, यह चुनाव 15 जनवरी 2026 को होने वाला है (मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)। भिवंडी-निजामपूर शहर महानगरपालिका (BNCMC) सार्वत्रिक निवडणूक 2025-26 साठी प्रचार (campaign) बंद होण्याची तारीख आणि वेळ: महाराष्ट्र राज्य निवडणूक आयोगाने जाहीर केलेल्या कार्यक्रमानुसार, ही निवडणूक १५ जानेवारी २०२६ रोजी होणार आहे (मतदान ७:३० AM ते ५:३० PM पर्यंत).

 भिवंडी-निजामपूर शहर महानगरपालिका (BNCMC) सार्वत्रिक निवडणूक 2025-26 के लिए प्रचार (campaign) बंद होने की तारीख और समय: महाराष्ट्र राज्य निवडणूक आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, यह चुनाव 15 जनवरी 2026 को होने वाला है (मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)। 29 महानगरपालिकाओं (जिसमें BNCMC भी शामिल है) के लिए एक ही चरण में चुनाव हो रहे हैं। सामान्य नियमों के अनुसार, प्रचार मतदान शुरू होने से ठीक पहले मतदान के दिन सुबह 7:30 बजे तक बंद हो जाता है (यानी 15 जनवरी 2026 को सुबह 7:30 बजे से प्रचार पूरी तरह प्रतिबंधित)। कुछ स्थानीय निकायों में प्रचार पिछले दिन रात 10 बजे तक बंद होता है, लेकिन महानगरपालिका चुनावों (जैसे BMC, BNCMC आदि) के लिए आधिकारिक रूप से प्रचार समाप्ति मतदान शुरू होने के समय (15 जनवरी सुबह 7:30 बजे) मानी जाती है। मुख्य तिथियाँ (संक्षेप में): नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 30 दिसंबर 2025 नामांकन की जांच: 31 दिसंबर 2025 नाम वापसी की अंतिम तिथि: 2 जनवरी 2026 अंतिम उम्मीदवार सूची: 3 जनवरी 2026 मतदान: 15 जनवरी 2026 (7:30 AM से 5:30 PM) मतगणना: 16 जनवरी 2026 प्...

भिवंडी शहर निजामपुर महानगरपालिका कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेटम 30 दिनों में लंबित वेतन, प्रमोशन और सेवा लाभ न मिले तो हड़ताल

  भिवंडी शहर निजामपुर महानगरपालिका कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेटम 30 दिनों में लंबित वेतन, प्रमोशन और सेवा लाभ न मिले तो हड़ताल भिवंडी, 10 अगस्त 2026: भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से महाराष्ट्र राज्य जाति कर्मचारी कल्याण महासंघ  ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का अंतिम नोटिस जारी किया है। महासंघ का कहना है कि पिछले कई वर्षों से लंबित सेवा लाभ और पदोन्नतियां न मिलने के कारण कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब दे चुका है। महासंघ के  अध्यक्ष दीपक राव द्वारा जारी पत्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुमित्राअजित पवार समेत राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों तथा भिवंडी महानगरपालिका प्रशासन को चेतावनी दी गई है।  पत्र में कहा गया है कि इस नोटिस की प्राप्ति से 30 दिनों के अंदर सभी लंबित मांगें पूरी नहीं हुईं तो आवश्यक सेवाओं सहित अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। प्रमुख मांगें छठे और सातवें वेतन आयोग के लंबित अंतर (एयरियर्स) एश्योर्ड प्रोग्रेस स्कीम के तहत 12 और 24 वर्ष की सेवा पूरी करने पर म...