Skip to main content

सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने "बेटी बचाओ" संदेश को लोगों तक पहुंचाने को लेकर अपने अभियान "मिशन बेटी" के अन्तर्गत ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन्मी नवजात बच्चियों का केक काटकर स्वागत किया।

 सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने "बेटी बचाओ" संदेश को लोगों तक पहुंचाने को लेकर अपने अभियान "मिशन बेटी" के अन्तर्गत ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन्मी नवजात बच्चियों का केक काटकर स्वागत किया। 


 संस्थापक डा राहुल वर्मा ने "कन्या जन्म पर खुशी मनाओ- कन्या जन्मोत्सव मनाओ" का नारा देते हुए कहा कि बेटियों के जन्म पर भी ऐसे ही खुशियां मनाये जाने की आवश्यकता है जैसे बेटों के जन्म पर मनायी जाती है तभी देश मे बढते लिंग अनुपात को रोका जा सकता है संगठन मिशन बेटी अभियान के तहत विभिन्न माध्यमो से संदेश फैलाने का कार्य कर रहा है।  इस अवसर पर महिला कल्याण


विभाग की ओर से जिला कार्डिनेटर सुनीता रामधारी ने बेटी के माता पिता को विभाग की तरफ से सर्टिफिकेट देते हुए कन्या जन्मोत्सव की बधाई दी और कहा कि बेटियां हर किसी के नसीब मे नही होती यह सौभाग्य से मिलती है इनको भरपूर प्यार दुलार दिया जाना चाहिए वही स्वास्थ्य शिक्षा

अधिकारी सुनीता यादव ने कहा कि बेटियों को लेकर लोगों को अपनी सोच मे बदलाव लाने की आवश्यकता है आज बेटियां हर क्षेत्र मे अपना परचम लहरा रही है। इस दौरान डा समोला, डा प्रीति, सीमा, सुमन, साधना शर्मा और सोनिया गौर आदि लोग मौजूद रहे ? 
     🙏👇👇👇👇👇👇👇👇👇🙏

              देश मेरा वतन समाचार पत्र 

         संपादक श्री दयाशंकर गुुुप्ता जी 

Comments

Popular posts from this blog

किरायेदार पुलिस सत्यापन: मकान मालिकों और किरायेदारों के लिए

किरायेदार पुलिस सत्यापन: मकान मालिकों और किरायेदारों के लिए                आवश्यक मार्गदर्शिका लगातार बढ़ती आबादी और आवास की कमी के कारण, यह स्वाभाविक है कि ज़्यादातर लोग घर खरीदने के बजाय किराए पर लेना ज़्यादा पसंद कर रहे हैं। सभी के लिए किराए पर लेना आसान बनाने के लिए, सरकार ने 2019 में मॉडल टेनेंसी एक्ट की शुरुआत की और इस एक्ट में, आप देखेंगे कि किराएदार का पुलिस सत्यापन एक बड़ी भूमिका निभाता है।  चूँकि भारत एक विकासशील देश है, इसलिए आम लोगों के बजट के भीतर लागत को बनाए रखना के कारण होने वाले तनाव को बढ़ाता है और रियल एस्टेट उद्योग पर दबाव काफी बढ़ गया है।  भारत में, जनसंख्या और शहरीकरण में वृद्धि के कारण, घर बनाने के लिए जगह कम हो गई है और अधिक इमारतें बन गई हैं। इससे किफायती घरों की कमी हो गई है। इस प्रकार, लोग अपार्टमेंट किराए पर देने की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसा करते समय, यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि किराएदार का पुलिस सत्यापन पहले से ही हो चुका है। सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी किरायेदार पुलिस सत्यापन प्रक्रिया लागू ...

दिल्ली के जनपथ पर लगा महिला शिल्पकार शक्ति का अनूठा समागम

 दिल्ली के जनपथ पर लगा महिला शिल्पकार शक्ति का अनूठा समागम दिल्ली शहर में.....राजधानी दिल्ली के जनपथ पर स्थित दि सैंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज़ एम्पोरियम द्वारा 8 से 13 मार्च - 2025 तक देश की विशिष्ट महिला शिल्पकारों और बुनकरों द्वारा तैयार किए गए अनूठे और अद्भुत शिल्पों को दर्शाती हुई एक 6 दिवसीय अनोखी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्‍न राज्यों एवं प्रदेशों से क़रीब 13 महिला शिल्पकारों और बुनकरों ने अपनी भागीदारी दर्ज़ करवाई है। मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में उपायुक्त, सुश्री कात्यायनी संजय भाटिया ने दि सैंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज़ कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड द्वारा देश की महिला शिल्पकारों और बुनकरों के उत्थान के लिए उठाए गए विभिन्‍न क़दमों को सराहा। साथ ही सुश्री भाटिया ने दि सैंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज़ एंपोरियम से जुड़ीं अपने बचपन की यादों और सुनहरे पलों को भी आमंत्रित अतिथियों एवं आगंतुकों के साथ साझा किया। साथ ही उपायुक्त ने मौजूद सभी व्यक्तियों को अपने रोज़मर्रा के जीवन में देश के शिल्पकारों और बुनकरों द्वारा तैयार किए गए उत्पा...

हाइब्रिड टेक्नोलॉजी फ़ॉर एन्हान्सिंग क्रॉप प्रॉडक्टिविटी नामक विषय पर तीन दिवसीस नैशनल सिम्पोज़ियम (संगोष्ठी) का आयोजन

 हाइब्रिड टेक्नोलॉजी फ़ॉर एन्हान्सिंग क्रॉप प्रॉडक्टिविटी नामक विषय पर तीन दिवसीस नैशनल सिम्पोज़ियम (संगोष्ठी) का आयोजन दि ट्रस्ट फ़ॉर एडवांसमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चरल साइंसेस (टास) द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् और सी.जी.आई.ए.आर. के इक्रीसैट (इंडिया), इंटरनैशनल मेज़ एंड व्हीट इंप्रूवमेंट सैंटर (सिमिट), मैक्सिको; इंटरनैशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट, फ़िलिपीन्स और इंडियन सोसाइटी ऑफ़ प्लान्ट जैनेटिक रिसोर्सेस जैसे प्रमुख संस्थानों के साथ मिलकर हाइब्रिड टेक्नोलॉजी फ़ॉर एन्हान्सिंग क्रॉप प्रॉडक्टिविटी नामक विषय पर तीन दिवसीय एक नैशनल सिम्पोज़ियम (संगोष्ठी) का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी राजधानी दिल्ली में पूसा कैंपस के एन.ए.एस.सी. कॉम्प्लैक्स में स्थित ए.पी. शिंदे सिम्पोज़ियम (संगोष्ठी) हॉल में 8 से 10 जनवरी - 2025 तक आयोजित की जा रही है। मुख्य अतिथि के रूप में माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी के प्रिंसिपल सैक्रेट्री, डॉ. पी.के. मिश्रा ने इस संगोष्ठी का शुभारंभ किया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के महानिदेशक, डॉ. हिमांशु पाठक के साथ प्रॉटेक्शन ऑफ़ प्लान्ट वैराइटीज़ एंड फ़ार्मर्...