Skip to main content

भारतिय तैलिक साहू राठौर महासभा की ओर से "सखी सम्मेलन " कार्यक्रम सम्पन्न संघर्ष शील महिला, विधवा महिला व छात्रों का किया सम्मान


भारतिय तैलिक साहू राठौर महासभा की ओर से "सखी सम्मेलन " कार्यक्रम सम्पन्न संघर्ष शील महिला, विधवा महिला व छात्रों का किया सम्मान



ठाणे : भारतिय तैलिक साहू राठौर महासभा की ओर से "सखी सम्मेलन "दिनांक 19/6/2022 को कार्यक्रम थाने मे स्व. गंगुबाई संभाजी शिंदे सभागृह मे ठाणे जिला महिला अध्यक्षा सुशीला एच. गुप्ता के अगुवाई मे थाने शहर अध्यक्षा मंगल बी गुप्ता, ठाणे जिला महा सचिव सुरेखा बी गुप्ता के प्रयासो से सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम का एजेंडा था महिला सशक्तिकरण, संघर्ष शील व कामयाब महिलाओ का सम्मान, समाज के बच्चो की गतिविधियां, 10 व 12 मे उत्तीर्ण बच्चो का सत्कार और ठाणे जिला मे नियुक्ति की गई महिलाओ को प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम किया गया. इसके अलावा 8 /9 अक्टूबर  2022 के सिर्डी सम्मेलन की जानकारी व उसमे सहयोग की राशी इच्छुक लोगो को जमा करने की व अधिक से अधिक सख्या मे उपस्थित होने की अपील की गई. सबसे महत्वपूर्ण अपने जिवन में संघर्ष से अपने बच्चों का पालन पोषण कर उन्हें सफल बनाने वाली विधवा महिलाओं को सम्मान चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया. यह कार्यक्रम थाने जिला महिला अध्यक्ष सुशीला गुप्ता एवं उनकी सहयोगी नारीशक्ति के प्रयास से भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा का मुम्बई में महिला कार्यक्रम पहिली बार आयोजित किया गया. इन कार्यक्रम के जरिए आगे चलकर सभी महिलाएं जो आज भी सामाजिक कार्यक्रम में जाने से हिचकिचाती है धीरे धीरे उनके मनसे वो डर दूर करने की जरूरत हैं, मातृशक्ति नारीशक्ति समाज कार्यक्रम में अहम भागीदारी होगी. इस कार्यक्रम में अधिक सख्या मे स्वजातिय बंधु उपस्थित रहे. कार्यक्रम मे राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष एस पी गुप्ता, राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा मालती जगनाडे, प्रदेश अध्यक्ष रतिलाल गुप्ता, महासचिव विपिन गुप्ता, उपाध्यक्ष इन्द्रामणी गुप्ता व ठाणे जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता,डोबिवली शहर अध्यक्ष :संजीव गुप्ता,कार्याध्यक्ष:नीरज गुप्ता,संगठन मंत्री विजय गुप्ता  उपस्थित रहे. मुख्य अतिथि  उद्योगपति राममुरत गुप्ता, रामखेलावन गुप्ता, समाजसेवक हीरालाल गुप्ता, जयनारायण गुप्ता

, जितेन्द्र गुप्ता एवं अन्य महानुभावों की उपस्थिति थी ?

भा.तै.सा.रा.महासभा 

ठाणे जिल्हा:मिडीया प्रभारी 

राजु प्रसाद गुप्ता           

              👇👇👇👇👇👇👇👇👇

         मेरा देश मेरा वतन समाचार पत्र के

            संपादक श्री दयाशंकर गुुुप्ता जी

Comments

Popular posts from this blog

हाइब्रिड टेक्नोलॉजी फ़ॉर एन्हान्सिंग क्रॉप प्रॉडक्टिविटी नामक विषय पर तीन दिवसीस नैशनल सिम्पोज़ियम (संगोष्ठी) का आयोजन

 हाइब्रिड टेक्नोलॉजी फ़ॉर एन्हान्सिंग क्रॉप प्रॉडक्टिविटी नामक विषय पर तीन दिवसीस नैशनल सिम्पोज़ियम (संगोष्ठी) का आयोजन दि ट्रस्ट फ़ॉर एडवांसमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चरल साइंसेस (टास) द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् और सी.जी.आई.ए.आर. के इक्रीसैट (इंडिया), इंटरनैशनल मेज़ एंड व्हीट इंप्रूवमेंट सैंटर (सिमिट), मैक्सिको; इंटरनैशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट, फ़िलिपीन्स और इंडियन सोसाइटी ऑफ़ प्लान्ट जैनेटिक रिसोर्सेस जैसे प्रमुख संस्थानों के साथ मिलकर हाइब्रिड टेक्नोलॉजी फ़ॉर एन्हान्सिंग क्रॉप प्रॉडक्टिविटी नामक विषय पर तीन दिवसीय एक नैशनल सिम्पोज़ियम (संगोष्ठी) का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी राजधानी दिल्ली में पूसा कैंपस के एन.ए.एस.सी. कॉम्प्लैक्स में स्थित ए.पी. शिंदे सिम्पोज़ियम (संगोष्ठी) हॉल में 8 से 10 जनवरी - 2025 तक आयोजित की जा रही है। मुख्य अतिथि के रूप में माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी के प्रिंसिपल सैक्रेट्री, डॉ. पी.के. मिश्रा ने इस संगोष्ठी का शुभारंभ किया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के महानिदेशक, डॉ. हिमांशु पाठक के साथ प्रॉटेक्शन ऑफ़ प्लान्ट वैराइटीज़ एंड फ़ार्मर्...

वन नेशन वन रेशन कार्ड (ओएनओआरसी)

वन नेशन वन रेशन कार्ड (ओएनओआरसी) वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना: सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के संपर्क विवरण वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत लाभार्थियों को देशभर में किसी भी उचित मूल्य की दुकान (FPS) से सब्सिडी वाले अनाज प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करती है। यह योजना सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है, जिसमें असम हाल ही में शामिल हुआ है। योजना के तहत राशन कार्ड को आधार से सीड करने की आवश्यकता होती है। योजना से संबंधित शिकायतों, जानकारी या सहायता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14445 उपलब्ध है। इसके अलावा, सामान्य PDS हेल्पलाइन नंबर 1967 है। कुछ राज्यों में अतिरिक्त स्थानीय नंबर भी हैं। नीचे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य संपर्क विवरण दिए गए हैं (मुख्यालय का पता, फोन नंबर और ईमेल जहां उपलब्ध)। ये विवरण आधिकारिक स्रोतों से संकलित हैं। यदि आपको मोबाइल नंबर की आवश्यकता है, तो आधार से लिंक्ड रजिस्टर्ड मोबाइल का उपयोग करें, क्योंकि योजना में...

सरकर की नई घोषणा अबकी बार जून महीने में दो बार मिलेगा फ्री राशन Free Ration Scheme

    सरकर की नई घोषणा अबकी बार जून महीने में दो बार मिलेगा फ्री राशन Free Ration Scheme केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर लोगों के लिए अनेक प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाएं तथा अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं ।  और वर्तमान में सरकार द्वारा राशन कार्ड धारकों को मुक्त में राशन वितरण की घोषणा की गई है।  इसके तहत लोगों को प्रत्येक महीने सरकार द्वारा फ्री में राशन उपलब्ध कराया जाता है राशन में गेहूं एवं चावल इत्यादि उपलब्ध होते हैं तथा उनके पास से किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं लिया जाता है  अर्थात बिल्कुल फ्री वितरण होते हैं क्योंकि सरकार द्वारा यह योजना गरीब और जरूरतमंद लोगों तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए लाई गई है।   ताकि उन्हें जीवन यापन करने में थोड़ी सहूलियत मिले। वर्तमान में सरकार द्वारा नई सूचना जारी की गई है  इसमें सरकार ने बताया है कि अबकी बार 3 महीने का राशन एडवांस में दिया जाएगा क्योंकि आने वाले समय में मानसून की अनियमित के कारण राशन वितरण करने में कहीं दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके चलते आज से 3 महीने का राशन कार्ड फ्र...