शिक्षक दिन, भारत में हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है। Happy Teacher's Day शिक्षक ही वह दीपक हैं जो अज्ञान के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का उजाला फैलाते हैं। वे सिर्फ किताबों का पाठ नहीं पढ़ाते, बल्कि जीवन जीने की सच्ची राह दिखाते हैं। हर साल 5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारे जीवन की हर सफलता के पीछे किसी न किसी शिक्षक का मार्गदर्शन और आशीर्वाद छिपा होता है। इस खास मौके पर हर कोई अपने गुरुओं को शुभकामनाएं देना चाहता है। चाहे सोशल मीडिया पर स्टेटस डालना हो, व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजना हो या दिल से भावनाएं व्यक्त करनी हों ... यहां हम आपके लिए लाए हैं जिन्हें पढ़कर हर शिक्षक का दिल खुश हो जाएगा। 1. गुरु बिना ज्ञान कहां, उसका जीवन सुनसान,गुरु ही हैं जो सिखाते हैं, इंसानियत की पहचान। 2. शिक्षक दिवस है आज, शिक्षक को नमन,उनकी शिक्षा से ही बने, हमारे जीवन में उजाला। 3. शिक्षक वो दीपक है, जो जलता खुद है,और सबको रोशनी देता है, सच...