सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने अपना सातवां स्थापना दिवस ग्रेटर नोएडा के GNIOT कॉलेज परिसर मे महिला शक्ति का सम्मान कर मनाया।
ग्रेटर नोएडा शहर.....
सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने अपना सातवां स्थापना दिवस ग्रेटर नोएडा के GNIOT कॉलेज परिसर मे महिला शक्ति का सम्मान कर मनाया।
मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होने नवजात बच्चियों को हैल्थ किट देकर कन्या जन्मोत्सव का संदेश दिया साथ ही स्वयं सहायता समूह चलाकर आत्मनिर्भरता का संदेश दे रही महिलाओ को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए कहा कि आज महिलायें खुद को सशक्त बना रही है, स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही है।
सरकार मिशन शक्ति के माध्यम से नारी शिक्षा-सुरक्षा-सम्मान और स्वावलंबन को लेकर दृढ़तापूर्वक कार्य कर रही है जिसका असर अब दिखने लगा है। बेटियां शिक्षित हो रही है आत्मनिर्भर बन रही है जिससे उन्हे घर परिवार के साथ साथ समाज मे भी सम्मान मिल रहा है
उन्होने संगठन द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विभिन्न क्षेत्रों मे उपलब्धि हासिल करने वाली अग्रणी महिलाओ को महिला उन्नति अवार्ड देकर सम्मानित किया।
वक्ताओं मे समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार और जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने गौतमबुद्धनगर मे महिलाओ को सक्षम बनाकर उन्हें आगे बढाने के लिए प्रशासन से हरसंभव सहयोग की बात कही।
संगठन की मुख्य संरक्षक इंदू गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनायें दी और संगठन के महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को पुन: दोहराते हुए उसे हासिल करने का दृढ़संकल्प लिया।
कार्यक्रम मे प्रसिद्ध नृत्यांगना डा. कल्पना भूषण को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।
संगठन द्वारा शानदार कार्य करने के लिए जनपद गौतमबुद्धनगर टीम को बेस्ट टीम और विजय तंवर को स्टार कार्यकर्ता का सम्मान दिया गया।
मंच का संचालन अनिल भाटी और वंदना झा ने किया।
कार्यक्रम मे संस्थापक डा.राहुल वर्मा, गीता भाटी, रणवीर चौधरी, स्वीटी अग्रवाल, रेनूबाला शर्मा, डा. वंदना सिंह, दीपा रानी, एडवोकेट अनिल भाटी, अरूण भाटी, डा. ओमवीर बघेल, प्रीतम भाटी, हीना फिरोज, अरविंद सारस्वत, माधुरी चौहान, रानी देवी, किरण त्यागी, मीना गौतम, रवि कुमार, भगवत सिंह, सागर जारचा, रेहाना अल्वी, जहीर खान और प्रिया सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।
🙏👇👇👇👇👇👇👇👇👇 🙏
मेरा देश मेरा वतन समाचार
🙏 पत्र के🙏
संपादक श्री दयाशंकर गुुुप्ता जी
नोट........ 👉🙏
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि आप सभी, यह आर्टिकल को अंत तक पढ़े होंगे एवं यह आर्टिकल आपको बेहद पसंद आया होगा, हैं।और अगर लिखने में कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करें इस के लिए हम आप क्षमा मांगते हैं और हमारे इस आर्टिकल को लाइक करें शेयर करें ? 🙏 जनहित लोकहित के लिए धन्यवाद 🙏
Comments
Post a Comment