पासपोर्ट बनवाने के लिए अब जन्म प्रमाण पत्र के नियम बदले! 1 अक्टूबर 2023 से पहले और बाद में जन्म लेने वालों के लिए अलग-अलग नियम
पासपोर्ट बनवाने के लिए अब जन्म प्रमाण पत्र के नियम बदले! 1 अक्टूबर 2023 से पहले और बाद में जन्म लेने वालों के लिए अलग-अलग नियम भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने 24 फरवरी 2025 को भारत के राजपत्र (Gazette of India) में एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की। इसके तहत पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन किया गया है। इस संशोधन में पासपोर्ट आवेदन के समय जन्मतिथि (Date of Birth) साबित करने के लिए दस्तावेजों के संबंध में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इस नए नियम में सबसे महत्वपूर्ण तारीख है 1 अक्टूबर 2023। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि किस व्यक्ति को जन्मतिथि साबित करने के लिए कौन-सा दस्तावेज देना होगा। 1. जिनका जन्म 1 अक्टूबर 2023 से पहले हुआ है अगर आपका जन्म 1 अक्टूबर 2023 से पहले हुआ है, तो पासपोर्ट आवेदन के लिए जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में निम्नलिखित दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत किया जा सकता है: 1. जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रार या नगर निगम अथवा अधिकृत प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र। 2. मान्यता प्राप्त स्कूल का ट्रांसफर सर्टिफिकेट, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट या मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र। 3. आ...