भिवंडी तलाठी संघ शाखा में श्री भगवान सावळाराम पाटील का भावुक विदाई समारोह भिवंडी (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र राज्य तलाठी संघ शाखा भिवंडी, तालुका भिवंडी द्वारा शुक्रवार, 29 मई 2026 को एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लंबे समय तक सेवा देने वाले वरिष्ठ तलाठी श्री भगवान सावळाराम पाटील (पाटील तात्या) को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया। संघ के अध्यक्ष श्री नरसुबाबा प्रभाकर तुगावे और सरचिटणीस श्री निलेश हरी कांबरे की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। सभी अधिकारी और कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे। संघर्ष की मिसाल बने पाटील तात्या श्री भगवान सावळाराम पाटील का जन्म 1 जून 1968 को भिवंडी तालुक्यातील मैदे गांव में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। लहानपन से ही कठिन परिश्रम उनका साथी रहा। शिक्षा बीच में छोड़कर उन्होंने खेती-बाड़ी शुरू की और भाजीपाला उगाकर भिवंडी के आठवड़ी बाजार तथा अंबाडी-बासिद क्षेत्रों में बेचकर परिवार का पालन-पोषण किया। 31 मई 1993 को उन्होंने रोजगार हमी योजना में लिपिक के रूप में सरकारी सेवा की शुरुआत की। योजना बंद होने के बाद 15 नवंबर 2003 क...