भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका, भिवंडी भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका भिवंडी दिनांक 18-12-2025 को भिवंडी निजामपुर शहर मनपा सार्वत्रिक चुनाव 2025-26 के संबंध में महानगरपालिका आयुक्त तथा चुनाव अधिकारी ने सभी चुनाव निर्णय अधिकारी, सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी, पुलिस विभाग और महानगरपालिका के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उक्त बैठक में चुनाव संबंधी किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की गई। मतदान केंद्रों पर दी जाने वाली सुविधाओं, तथा चुनाव कार्यालयों के लिए कर्मचारी, सामग्री आदि की समीक्षा की गई। आयुक्त ने मतदान केंद्र सूची, तथा मतदान केंद्रवार मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान केंद्र पर बुर्काधारी महिला मतदाताओं की पहचान के लिए महिला कर्मचारियों की नियुक्ति करने संबंधी निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस विभाग ने उनके द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट दी। पुलिस उपायुक्त श्री. शशिकांत बोराटे ने पुलिस निरीक्षकों को निर्देश दिए कि, कल तक सभी राजनीतिक दलों के बैनर, होर्डिंग्स मनपा के प्रभाग अधिकारी हटवा देंगे, उसके बाद भी बैनर, होर्डिंग्स लगे रह...