Skip to main content

वंदे मातरम का गान, पहली बार सदन में राष्ट्रगान जैसा पूर्ण सम्मान, पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी मौजूद

 लोकसभा में पहली बार पूर्ण ‘वंदे मातरम्’ का गान, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित



नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का पूर्ण गान हुआ। यह सदन में पहली बार पूर्ण रूप से गाया गया। गान के पश्चात लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।

सदन की कार्यवाही प्रातः 11 बजे आरंभ हुई। अध्यक्ष ओम बिरला ने तुरंत ‘वंदे मातरम्’ गाने का आह्वान किया। सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के सभी सदस्य सम्मानपूर्वक खड़े होकर पूर्ण गीत का गान करते रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित एनडीए के अधिकांश सदस्य उपस्थित रहे। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा विपक्षी दलों के सदस्य भी सदन में मौजूद थे।

राष्ट्रीय गीत के गान के तुरंत पश्चात अध्यक्ष ने लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी। इस प्रकार मानसून सत्र का समापन हो गया।

सत्र में कार्यवाही प्रभावित रही

मानसून सत्र आरंभ से ही हंगामेदार रहा। विपक्ष ने नीट परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक तथा छात्रों के प्रदर्शन पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार पर लगातार हमला बोला। राहुल गांधी ने छात्रों पर पैलेट गन के प्रयोग के आदेश का मुद्दा भी उठाया, जिसके कारण सदन में कई बार व्यवधान उत्पन्न हुआ। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के आरोप तथा गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग को लेकर भी विपक्ष लगातार प्रदर्शन करता रहा।

सत्र के दौरान लोकसभा में कुल मात्र लगभग 15 घंटे की ही प्रभावी कार्यवाही हो सकी। कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा अधूरी रह गई। बुधवार को अमित शाह ने कहा था कि विपक्ष सदन चलने दे तो सरकार हर प्रश्न का उत्तर देने को तैयार है, किंतु हंगामा थम नहीं पाया।

गुरुवार को भी किसी चर्चा या सरकारी बयान की अपेक्षा के स्थान पर राष्ट्रीय गीत के गान के साथ ही सत्र समाप्त कर दिया गया।🙏🙏


वंदे मातरम का गान, पहली बार सदन में राष्ट्रगान जैसा पूर्ण सम्मान, पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी मौजूद



 संसद के मानसून सत्र में लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ने वंदे मातरम गीत के लिए कहा। फिर हंगामा हो इससे पहले ही सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गया।

नई दिल्ली: मानसून सत्र के आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही वंदे मातरम का पूर्ण गान हुआ। इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के स्थगित कर दी गई। सत्र के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। दिन में 11 बजे स्पीकर ओम बिरला ने आते ही राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गान की बात कही। इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। खास बात ये रही कि मानसून सत्र में महज 15 घंटे ही काम हुआ।


लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

नहीं थमा हंगामा, लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

संसद का पूरा मानसून सत्र हंगामेदार रहा। इसकी वजह से सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई। नीट पेपर लीक को लेकर जंतर मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा जरूर हुई। हालांकि, इसमें भी राहुल गांधी ने छात्रों के मार्च पर पैलेट गन चलाने के ऑर्डर का मुद्दा उठाया, जिसे लेकर लोकसभा में काफी हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही इससे प्रभावित रही। इसके अलावा और किसी मुद्दे पर खास चर्चा नहीं हो सकी।

अमित शाह से जवाब की मांग पर मचा रहा घमासान

विपक्ष लगातार अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर संसद परिसर में प्रदर्शन करता रहा। वहीं छात्रों पर बल प्रयोग के आदेश को लेकर अमित शाह से जवाब की मांग को लेकर भी लोकसभा में हंगामा होता रहा। इस दौरान विपक्ष ने बस एक ही मांग उठाई कि आखिर अमित शाह सदन में क्यों नहीं आ रहे। इस बीच बुधवार को अमित शाह ने कहा कि विपक्ष सदन चलने दे, हम हर जवाब देने के लिए तैयार हैं। हालांकि, हंगामा थमा नहीं।लोकसभा में पूर्ण राष्ट्रगीत का पहली बार गान

ऐसे में गुरुवार को उम्मीद थी कि सरकार की ओर से कुछ कहा जाएगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। लोकसभा की कार्यवाही तय समय 11 बजे शुरू तो हुई लेकिन स्पीकर ओम बिरला ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गान के लिए कहा। इसके बाद राष्ट्रीय गीत का पूर्ण गान पहली बार सदन में हुआ। समूचा सत्तापक्ष और विपक्ष इसके सम्मान में खड़े हुए।

लोकसभा में पीएम मोदी-अमित शाह रहे मौजूद

मानसून सत्र के आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही के दौरान प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत समूचा एनडीए मौजूद रहा। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत समूचा विपक्ष सदन में मौजूद रहे। राष्ट्रगीत के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के स्थगित कर दी गई।

 🙏👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇 🙏 


              मेरा देश मेरा वतन समाचार 




                    🙏 पत्र के🙏


          संपादक श्री दयाशंकर गुुुप्ता जी


नोट........ 👉🙏


 दोस्तों उम्मीद करता हूं कि आप सभी, यह आर्टिकल को अंत तक पढ़े होंगे एवं यह आर्टिकल आपको बेहद पसंद आया होगा, हैं।और अगर लिखने में कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करें इस के लिए हम आप क्षमा मांगते हैं और हमारे इस आर्टिकल को लाइक करें शेयर करें ? 🙏 जनहित लोकहित के लिए धन्यवाद 🙏


जय संविधान जय भीम जय संविधान का चौथा स्तंभ ने अपने दिल की कुछ प्रमुखताएं या बातें या भावनाएं रखा है अप सभी के बिच में सभी नागरिकों के समक्ष प्रस्तुत किया है और लिखने में कोई त्रुटि हुई है तो क्षमा करें लिखने गलती हुई हैं तो क्षमा करना श्री दयाशंकर गुप्ता जी की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद🙏


#samachar #news #KHABAR #dayashankargupta #news #dsg #fheshbook #instsgram #digitalcreator #sundar #song #gupta #daya #shankar #vidio #SAORT #bulandawaaznews #MeraDeshMeraWatanSamachar #daya


Comments

Popular posts from this blog

वन नेशन वन रेशन कार्ड (ओएनओआरसी)

वन नेशन वन रेशन कार्ड (ओएनओआरसी) वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना: सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के संपर्क विवरण वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत लाभार्थियों को देशभर में किसी भी उचित मूल्य की दुकान (FPS) से सब्सिडी वाले अनाज प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करती है। यह योजना सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है, जिसमें असम हाल ही में शामिल हुआ है। योजना के तहत राशन कार्ड को आधार से सीड करने की आवश्यकता होती है। योजना से संबंधित शिकायतों, जानकारी या सहायता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14445 उपलब्ध है। इसके अलावा, सामान्य PDS हेल्पलाइन नंबर 1967 है। कुछ राज्यों में अतिरिक्त स्थानीय नंबर भी हैं। नीचे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य संपर्क विवरण दिए गए हैं (मुख्यालय का पता, फोन नंबर और ईमेल जहां उपलब्ध)। ये विवरण आधिकारिक स्रोतों से संकलित हैं। यदि आपको मोबाइल नंबर की आवश्यकता है, तो आधार से लिंक्ड रजिस्टर्ड मोबाइल का उपयोग करें, क्योंकि योजना में...

भिवंडी-निजामपूर शहर महानगरपालिका (BNCMC) सार्वत्रिक निवडणूक 2025-26 के लिए प्रचार (campaign) बंद होने की तारीख और समय: महाराष्ट्र राज्य निवडणूक आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, यह चुनाव 15 जनवरी 2026 को होने वाला है (मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)। भिवंडी-निजामपूर शहर महानगरपालिका (BNCMC) सार्वत्रिक निवडणूक 2025-26 साठी प्रचार (campaign) बंद होण्याची तारीख आणि वेळ: महाराष्ट्र राज्य निवडणूक आयोगाने जाहीर केलेल्या कार्यक्रमानुसार, ही निवडणूक १५ जानेवारी २०२६ रोजी होणार आहे (मतदान ७:३० AM ते ५:३० PM पर्यंत).

 भिवंडी-निजामपूर शहर महानगरपालिका (BNCMC) सार्वत्रिक निवडणूक 2025-26 के लिए प्रचार (campaign) बंद होने की तारीख और समय: महाराष्ट्र राज्य निवडणूक आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, यह चुनाव 15 जनवरी 2026 को होने वाला है (मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)। 29 महानगरपालिकाओं (जिसमें BNCMC भी शामिल है) के लिए एक ही चरण में चुनाव हो रहे हैं। सामान्य नियमों के अनुसार, प्रचार मतदान शुरू होने से ठीक पहले मतदान के दिन सुबह 7:30 बजे तक बंद हो जाता है (यानी 15 जनवरी 2026 को सुबह 7:30 बजे से प्रचार पूरी तरह प्रतिबंधित)। कुछ स्थानीय निकायों में प्रचार पिछले दिन रात 10 बजे तक बंद होता है, लेकिन महानगरपालिका चुनावों (जैसे BMC, BNCMC आदि) के लिए आधिकारिक रूप से प्रचार समाप्ति मतदान शुरू होने के समय (15 जनवरी सुबह 7:30 बजे) मानी जाती है। मुख्य तिथियाँ (संक्षेप में): नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 30 दिसंबर 2025 नामांकन की जांच: 31 दिसंबर 2025 नाम वापसी की अंतिम तिथि: 2 जनवरी 2026 अंतिम उम्मीदवार सूची: 3 जनवरी 2026 मतदान: 15 जनवरी 2026 (7:30 AM से 5:30 PM) मतगणना: 16 जनवरी 2026 प्...

तेली समाज के गौरव, राष्ट्र के गौरव, दानवीर भामाशाह जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन! 🙏

 भामाशाह (1547–1600) भारतीय इतिहास के एक महान दानवीर, सेनापति, मंत्री और महाराणा प्रताप के विश्वासपात्र सहयोगी थे। वे मेवाड़ राज्य (राजस्थान) के उद्धार और स्वाभिमान की रक्षा में अपनी पूरी संपत्ति समर्पित करने के लिए प्रसिद्ध हैं।  जन्म और पृष्ठभूमि जन्म: 28 जून 1547 (कुछ स्रोतों में 29 अप्रैल 1547) को मेवाड़ राज्य में, वर्तमान पाली जिले के सादड़ी गांव या चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में। परिवार: पिता — भारमल कावड़िया (रणथम्भौर दुर्ग के किलेदार, राणा सांगा द्वारा नियुक्त; बाद में राणा उदय सिंह के प्रधानमंत्री)। माता — कर्पूरदेवी। वे ओसवाल जैन समुदाय (कावड़िया/कांवड़िया गोत्र) से थे और जैन धर्म के अनुयायी थे। उनके पिता की वजह से बाल्यकाल से ही मेवाड़ के शासकों से निकट संबंध था। महाराणा प्रताप के साथ योगदान भामाशाह महाराणा प्रताप के बचपन के मित्र, सलाहकार और सेनापति थे। हल्दीघाटी के युद्ध (1576) के बाद मेवाड़ की स्थिति बहुत खराब हो गई थी — सेना बिखरी हुई थी, संसाधन खत्म हो चुके थे और महाराणा प्रताप परिवार सहित जंगलों-पहाड़ियों में भटक रहे थे। इस कठिन समय में भामाशाह ने अपनी सारी व्यक्तिगत...