Skip to main content

अनोखे हुनरबाज़ों के हुनर को सलाम!

 अनोखे हुनरबाज़ों के हुनर को सलाम! 


कहते हैं कि हुनर किसी का मोहताज नहीं होता! अगर आपके अंदर है ऐसी अलग हटकर कोई कला; तो, आप हजारों-लाखों की भीड़ में भी अपनी एक अलग पहचान बनाने के काबिल होते हैं! और, कुछ ऐसा ही साबित कर दिखाया है कोलकाता के एक छोटे-से एरिया से आने वाले श्री संजय मन्डल और उनकी इस टीम ने!



यूं तो, संगीत हम सभी को पसंद आता है। फिर चाहे, वो एक छोटा-सा बच्चा हो या चाहे, जवान या चाहे, फिर एक बुजुर्ग ही क्यों ना हो! संगीत में वो जादू है, जो हर किसी को अपनी सारी परेशानियां और तकलीफें भुलाकर बस! अपनी एक अलग ही मस्ती में दिल खोलकर झूम उठने पर मजबूर कर देता है। और, वैसे भी अब डॉक्टर्स का भी यही मानना है कि म्यूजिक में है वो जादू, जो आपको आपके बड़े-से-बड़े स्ट्रैस से आसानी से निपटने में मदद करता है।


यूं तो, म्यूजिक बजाने के लिए बड़े-बड़े तामझाम चाहिए होते हैं। लेकिन, ऐसे में अगर बात करें संजय मन्डल ग्रुप की; तो, इस म्यूजिकल ग्रुप का स्टाइल थोड़ा हटकर है।






इनके इंस्ट्रुमेंट्स को देखकर आप एक बार को तो अचंभे में ही पड़ जाएंगे; क्योंकि, इन्हें तो एक मनमोहक संगीत की धुन निकालने के लिए चाहिए बस! घर के पुराने और बेकार पड़े हुए प्लास्टिक की पानी की बॉटल्स, पुराने मैटल के पाइप्स, थर्माकॉल और टीन के डिब्बे, इत्यादि, जैसे सामान! देखने में सिर्फ़ बेकार पड़े इन सामान से निकलने वाले मनमोहक संगीत की आवाज को सुन सभी का मन मस्ती से झूम उठने पर मजबूर हो जाता है।


साल - 2006 में संजय मन्डल के द्वारा शुरू किए गए कोलकाता क्रिएटिव आर्ट सेंटर नामक इस ग्रुप ने अपनी संगीत के इस अनूठे स्टाइल से संजय मन्डल और ग्रुप ने इंडियाज़ गॉट टैलेंट, सारेगमप, इत्यादि, जैसे देश के कई जाने-माने रियलिटी शोज में अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना रखी है।


कोलकाता के टाँगड़ा स्लम एरिया में पले-बढ़े इस अनोखे म्यूजिकल ग्रुप के निर्माता, श्री संजय मन्डल को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा साल - 2006 में फ़ोक म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट - खोल के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) भी प्राप्त है।


इस म्यूजिकल ग्रुप का मुख्य उद्देश्य अभावों में जी रहे वर्ग के बच्चों के अंदर छुपे हुए अनोखे टैलेंट को दिखाने हेतु एक मंच प्रदान करके उन्हें जीवनयापन का एक साधन मुहैया करवाना है। इसके साथ ही इस ग्रुप के द्वारा तरह-तरह के पपैट शो और नुक्कड़ नाटकों के मंचन से अभावों में जी रहे वर्गों को उनकी भव्य परंपराओं के बारे में जागरूक भी किया जाता है।


सच कहें; तो, संजय मन्डल द्वारा निर्मित यह अनोखा म्यूजिकल ग्रुप भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान को धरातल पर सही मायने में साकार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा यह ग्रुप भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को भी बढ़ावा देता है, जो समाज को यह संदेश देता है कि किस प्रकार आप अपने घर के बेकार सामान को कितनी खूबसूरती से उपयोग में ला सकते हैं!


यह एक प्रतिबिंब है अँधेरे से रौशनी देने के लिए एक छोटे-से दीये का, जो अपनी एक छोटी-सी लौ से भी अपने आसपास उजाले की किरण फैलाकर जगमगा उठ चारों ओर खुशहाली के प्रकाश का विस्तार करता है ? 

 

दिल्ली से ...... 

श्रीनाथ दीक्षित जी 🙏 

के कलम से बहुत-बहुत धन्यवाद

🙏👇👇👇👇👇👇👇👇👇🙏

           देश मेरा वतन समाचार पत्र 


         संपादक श्री दयाशंकर गुुुप्ता जी

नोट........ 


दोस्तों उम्मीद करता हूं कि आप सभी, यह आर्टिकल को अंत तक पढ़े होंगे एवं यह आर्टिकल आपको बेहद पसंद आया होगा, जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक शेयर व कमेंट जरूर करेंगे । 🙏 जनहित लोकहित के लिए धन्यवाद 🙏


 



Comments

Popular posts from this blog

हाइब्रिड टेक्नोलॉजी फ़ॉर एन्हान्सिंग क्रॉप प्रॉडक्टिविटी नामक विषय पर तीन दिवसीस नैशनल सिम्पोज़ियम (संगोष्ठी) का आयोजन

 हाइब्रिड टेक्नोलॉजी फ़ॉर एन्हान्सिंग क्रॉप प्रॉडक्टिविटी नामक विषय पर तीन दिवसीस नैशनल सिम्पोज़ियम (संगोष्ठी) का आयोजन दि ट्रस्ट फ़ॉर एडवांसमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चरल साइंसेस (टास) द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् और सी.जी.आई.ए.आर. के इक्रीसैट (इंडिया), इंटरनैशनल मेज़ एंड व्हीट इंप्रूवमेंट सैंटर (सिमिट), मैक्सिको; इंटरनैशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट, फ़िलिपीन्स और इंडियन सोसाइटी ऑफ़ प्लान्ट जैनेटिक रिसोर्सेस जैसे प्रमुख संस्थानों के साथ मिलकर हाइब्रिड टेक्नोलॉजी फ़ॉर एन्हान्सिंग क्रॉप प्रॉडक्टिविटी नामक विषय पर तीन दिवसीय एक नैशनल सिम्पोज़ियम (संगोष्ठी) का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी राजधानी दिल्ली में पूसा कैंपस के एन.ए.एस.सी. कॉम्प्लैक्स में स्थित ए.पी. शिंदे सिम्पोज़ियम (संगोष्ठी) हॉल में 8 से 10 जनवरी - 2025 तक आयोजित की जा रही है। मुख्य अतिथि के रूप में माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी के प्रिंसिपल सैक्रेट्री, डॉ. पी.के. मिश्रा ने इस संगोष्ठी का शुभारंभ किया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के महानिदेशक, डॉ. हिमांशु पाठक के साथ प्रॉटेक्शन ऑफ़ प्लान्ट वैराइटीज़ एंड फ़ार्मर्...

वन नेशन वन रेशन कार्ड (ओएनओआरसी)

वन नेशन वन रेशन कार्ड (ओएनओआरसी) वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना: सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के संपर्क विवरण वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत लाभार्थियों को देशभर में किसी भी उचित मूल्य की दुकान (FPS) से सब्सिडी वाले अनाज प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करती है। यह योजना सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है, जिसमें असम हाल ही में शामिल हुआ है। योजना के तहत राशन कार्ड को आधार से सीड करने की आवश्यकता होती है। योजना से संबंधित शिकायतों, जानकारी या सहायता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14445 उपलब्ध है। इसके अलावा, सामान्य PDS हेल्पलाइन नंबर 1967 है। कुछ राज्यों में अतिरिक्त स्थानीय नंबर भी हैं। नीचे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य संपर्क विवरण दिए गए हैं (मुख्यालय का पता, फोन नंबर और ईमेल जहां उपलब्ध)। ये विवरण आधिकारिक स्रोतों से संकलित हैं। यदि आपको मोबाइल नंबर की आवश्यकता है, तो आधार से लिंक्ड रजिस्टर्ड मोबाइल का उपयोग करें, क्योंकि योजना में...

सरकर की नई घोषणा अबकी बार जून महीने में दो बार मिलेगा फ्री राशन Free Ration Scheme

    सरकर की नई घोषणा अबकी बार जून महीने में दो बार मिलेगा फ्री राशन Free Ration Scheme केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर लोगों के लिए अनेक प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाएं तथा अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं ।  और वर्तमान में सरकार द्वारा राशन कार्ड धारकों को मुक्त में राशन वितरण की घोषणा की गई है।  इसके तहत लोगों को प्रत्येक महीने सरकार द्वारा फ्री में राशन उपलब्ध कराया जाता है राशन में गेहूं एवं चावल इत्यादि उपलब्ध होते हैं तथा उनके पास से किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं लिया जाता है  अर्थात बिल्कुल फ्री वितरण होते हैं क्योंकि सरकार द्वारा यह योजना गरीब और जरूरतमंद लोगों तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए लाई गई है।   ताकि उन्हें जीवन यापन करने में थोड़ी सहूलियत मिले। वर्तमान में सरकार द्वारा नई सूचना जारी की गई है  इसमें सरकार ने बताया है कि अबकी बार 3 महीने का राशन एडवांस में दिया जाएगा क्योंकि आने वाले समय में मानसून की अनियमित के कारण राशन वितरण करने में कहीं दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके चलते आज से 3 महीने का राशन कार्ड फ्र...