Skip to main content

*दिल्ली पर्यटन द्वारा आयोजित तीज महोत्सव रहा

 *दिल्ली पर्यटन द्वारा आयोजित तीज महोत्सव रहा हिट*



*श्रीनाथ दीक्षित, वरिष्ठ संवाददाता, दिल्ली*


ग़त दिनों 25 से 27 जुलाई - 2025 तक दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा माताओं और बहनों के साल के सबसे प्रतीक्षित त्यौहार - तीज के अवसर पर तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। दिल्ली के पीतमपुरा में स्थित दिल्ली हाट में 25 जुलाई से शुरू हुए इस महोत्सव का आयोजन दिल्ली पर्यटन के सभी दिल्ली हाटों में बड़ी धूमधाम से किया गया।


महोत्सव का शुभारंभ दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री, श्रीमति रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री, श्री कपिल मिश्रा के द्वारा विधिवत तरीक़े से किया गया।


तीन दिनों तक चले इस भव्य सांस्कृतिक महोत्सव में विभिन्‍न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिनका आने वाले सभी आगंतुकों ने भरपूर आनंद लिया।



तीज त्यौहार की थीम पर सजा मनमोहक छटा बिखेरता हुआ दिल्ली हाट एक अनोखी अनुभूति को प्रदर्शित कर रहा था। मनमोहक सेल्फ़ी प्वॉइंट, सजे हुए झूले, मेहंदी, चुड़ियों की दुकानें, इत्यादि, आकर्षण के मुख्य केंद्र रहे।


महोत्सव में बच्चों के लिए किड्स ज़ोन, महिलाओं के लिए झूले, स्वादिष्ट व्यंजन, हस्तशिल्प एवं हथकरघा की सुंदर वस्तुओं की बिक्री, आदि, आकर्षण का केंद्र रहे।


तीन दिनों तक चलने वाले इस भव्य महोत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर सभी उम्र वर्ग के आगंतुकों ने अपने परिवारजनों के साथ यहाँ पर बिताए अपने ख़ास पलों के यादगार पलों को भरपूर जीया।


इसके अलावा तीज त्यौहार के अवसर पर “मिस तीज - 2025” का चुनाव भी किया गया, जिसमें अपने आपको सफ़ल घोषित पाकर महिलाओं में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला।



इसके साथ ही आगंतुकों के मनोरंजन और उन्हें विभिन्‍न सांस्कृतिक नृत्यों की प्रस्तुतियों द्वारा भारत देश की विशाल और वृहद् संस्कृतियों से रूबरू करवाने हेतु प्रत्येक दिन सांस्कृतिक नृत्य कलाओं का प्रदर्शन करने के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी पर्यटन विभाग द्वारा किया गया।


इस महोत्सव में आगंतुकों को शिवानी कश्यप जैसे कई जाने-माने कलाकारों की प्रस्तुतियाँ देखने का भी भरपूर मौक़ा मिला।


*श्रीनाथ दीक्षित, वरिष्ठ संवाददाता, दिल्ली*


  • 🙏👇👇👇👇👇👇👇👇👇 🙏 

       मेरा देश मेरा वतन समाचार 
                    🙏 पत्र के🙏

        संपादक श्री दयाशंकर गुुुप्ता जी
नोट........ 👉

🙏 दोस्तों उम्मीद करता हूं कि आप सभी, यह आर्टिकल को अंत तक पढ़े होंगे एवं यह आर्टिकल आपको बेहद पसंद आया होगा, अगर लिखने में कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करें इस के लिए हम आप को हमारे इस आर्टिकल को लाइक शेयर व कमेंट जरूर करेंगे ? 🙏 जनहित लोकहित के लिए धन्यवाद 🙏





Comments

Popular posts from this blog

वन नेशन वन रेशन कार्ड (ओएनओआरसी)

वन नेशन वन रेशन कार्ड (ओएनओआरसी) वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना: सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के संपर्क विवरण वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत लाभार्थियों को देशभर में किसी भी उचित मूल्य की दुकान (FPS) से सब्सिडी वाले अनाज प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करती है। यह योजना सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है, जिसमें असम हाल ही में शामिल हुआ है। योजना के तहत राशन कार्ड को आधार से सीड करने की आवश्यकता होती है। योजना से संबंधित शिकायतों, जानकारी या सहायता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14445 उपलब्ध है। इसके अलावा, सामान्य PDS हेल्पलाइन नंबर 1967 है। कुछ राज्यों में अतिरिक्त स्थानीय नंबर भी हैं। नीचे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य संपर्क विवरण दिए गए हैं (मुख्यालय का पता, फोन नंबर और ईमेल जहां उपलब्ध)। ये विवरण आधिकारिक स्रोतों से संकलित हैं। यदि आपको मोबाइल नंबर की आवश्यकता है, तो आधार से लिंक्ड रजिस्टर्ड मोबाइल का उपयोग करें, क्योंकि योजना में...

हाइब्रिड टेक्नोलॉजी फ़ॉर एन्हान्सिंग क्रॉप प्रॉडक्टिविटी नामक विषय पर तीन दिवसीस नैशनल सिम्पोज़ियम (संगोष्ठी) का आयोजन

 हाइब्रिड टेक्नोलॉजी फ़ॉर एन्हान्सिंग क्रॉप प्रॉडक्टिविटी नामक विषय पर तीन दिवसीस नैशनल सिम्पोज़ियम (संगोष्ठी) का आयोजन दि ट्रस्ट फ़ॉर एडवांसमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चरल साइंसेस (टास) द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् और सी.जी.आई.ए.आर. के इक्रीसैट (इंडिया), इंटरनैशनल मेज़ एंड व्हीट इंप्रूवमेंट सैंटर (सिमिट), मैक्सिको; इंटरनैशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट, फ़िलिपीन्स और इंडियन सोसाइटी ऑफ़ प्लान्ट जैनेटिक रिसोर्सेस जैसे प्रमुख संस्थानों के साथ मिलकर हाइब्रिड टेक्नोलॉजी फ़ॉर एन्हान्सिंग क्रॉप प्रॉडक्टिविटी नामक विषय पर तीन दिवसीय एक नैशनल सिम्पोज़ियम (संगोष्ठी) का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी राजधानी दिल्ली में पूसा कैंपस के एन.ए.एस.सी. कॉम्प्लैक्स में स्थित ए.पी. शिंदे सिम्पोज़ियम (संगोष्ठी) हॉल में 8 से 10 जनवरी - 2025 तक आयोजित की जा रही है। मुख्य अतिथि के रूप में माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी के प्रिंसिपल सैक्रेट्री, डॉ. पी.के. मिश्रा ने इस संगोष्ठी का शुभारंभ किया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के महानिदेशक, डॉ. हिमांशु पाठक के साथ प्रॉटेक्शन ऑफ़ प्लान्ट वैराइटीज़ एंड फ़ार्मर्...

भिवंडी-निजामपूर शहर महानगरपालिका (BNCMC) सार्वत्रिक निवडणूक 2025-26 के लिए प्रचार (campaign) बंद होने की तारीख और समय: महाराष्ट्र राज्य निवडणूक आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, यह चुनाव 15 जनवरी 2026 को होने वाला है (मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)। भिवंडी-निजामपूर शहर महानगरपालिका (BNCMC) सार्वत्रिक निवडणूक 2025-26 साठी प्रचार (campaign) बंद होण्याची तारीख आणि वेळ: महाराष्ट्र राज्य निवडणूक आयोगाने जाहीर केलेल्या कार्यक्रमानुसार, ही निवडणूक १५ जानेवारी २०२६ रोजी होणार आहे (मतदान ७:३० AM ते ५:३० PM पर्यंत).

 भिवंडी-निजामपूर शहर महानगरपालिका (BNCMC) सार्वत्रिक निवडणूक 2025-26 के लिए प्रचार (campaign) बंद होने की तारीख और समय: महाराष्ट्र राज्य निवडणूक आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, यह चुनाव 15 जनवरी 2026 को होने वाला है (मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)। 29 महानगरपालिकाओं (जिसमें BNCMC भी शामिल है) के लिए एक ही चरण में चुनाव हो रहे हैं। सामान्य नियमों के अनुसार, प्रचार मतदान शुरू होने से ठीक पहले मतदान के दिन सुबह 7:30 बजे तक बंद हो जाता है (यानी 15 जनवरी 2026 को सुबह 7:30 बजे से प्रचार पूरी तरह प्रतिबंधित)। कुछ स्थानीय निकायों में प्रचार पिछले दिन रात 10 बजे तक बंद होता है, लेकिन महानगरपालिका चुनावों (जैसे BMC, BNCMC आदि) के लिए आधिकारिक रूप से प्रचार समाप्ति मतदान शुरू होने के समय (15 जनवरी सुबह 7:30 बजे) मानी जाती है। मुख्य तिथियाँ (संक्षेप में): नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 30 दिसंबर 2025 नामांकन की जांच: 31 दिसंबर 2025 नाम वापसी की अंतिम तिथि: 2 जनवरी 2026 अंतिम उम्मीदवार सूची: 3 जनवरी 2026 मतदान: 15 जनवरी 2026 (7:30 AM से 5:30 PM) मतगणना: 16 जनवरी 2026 प्...