Skip to main content

दिल्ली के जनपथ पर लगा महिला शिल्पकार शक्ति का अनूठा समागम

 दिल्ली के जनपथ पर लगा महिला शिल्पकार शक्ति का अनूठा समागम


दिल्ली शहर में.....राजधानी दिल्ली के जनपथ पर स्थित दि सैंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज़ एम्पोरियम द्वारा 8 से 13 मार्च - 2025 तक देश की विशिष्ट महिला शिल्पकारों और बुनकरों द्वारा तैयार किए गए अनूठे और अद्भुत शिल्पों को दर्शाती हुई एक 6 दिवसीय अनोखी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्‍न राज्यों एवं प्रदेशों से क़रीब 13 महिला शिल्पकारों और बुनकरों ने अपनी भागीदारी दर्ज़ करवाई है।


मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में उपायुक्त, सुश्री कात्यायनी संजय भाटिया ने दि सैंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज़ कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड द्वारा देश की महिला शिल्पकारों और बुनकरों के उत्थान के लिए उठाए गए विभिन्‍न क़दमों को सराहा। साथ ही सुश्री भाटिया ने दि सैंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज़ एंपोरियम से जुड़ीं अपने बचपन की यादों और सुनहरे पलों को भी आमंत्रित अतिथियों एवं आगंतुकों के साथ साझा किया। साथ ही उपायुक्त ने मौजूद सभी व्यक्तियों को अपने रोज़मर्रा के जीवन में देश के शिल्पकारों और बुनकरों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का सबसे ज़्यादा उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।



इस अवसर पर दि सैंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज़ कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री मनोज लाल ने शिल्पकारों एवं बुनकरों को कॉटेज इंडस्ट्रीज़ सैक्टर की बैकबोन बताया। साथ ही श्री मनोज लाल ने माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान और वोकल फ़ॉर लोकल जैसे विशिष्ट अभियानों के तहत कॉर्पोरेशन द्वारा क़रीब दो हज़ार से ज़्यादा महिला शिल्पकारों और बुनकरों को सहायता प्रदान कर उन्हें बेहतर जीवनयापन का एक मंच प्रदान करने के महत्वपूर्ण क़दमों पर रौशनी डाली। श्री लाल ने देश की महिला शिल्पकारों और बुनकरों को प्रोत्साहित कर उनके उत्थान की भावना से कार्यरत रहने जैसे कार्यों में दि कॉटेज की सजगता और प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए देश के विभिन्‍न राज्यों एवं प्रदेशों से महिलाओं को अपने हुनर के दम पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।


6 दिवसीय इस महिला शिल्पकार और बुनकर केंद्रित प्रदर्शनी में जहाँ एक ओर आगंतुकों को उत्तर प्रदेश निवासी स्टेट अवॉर्डी - श्रीमति याचना झा की बिहार की मनमोहक मधुबनी चित्रकला को देखने का अवसर मिल रहा है, वहीं हरियाणा की कल्पना खंडेलवाल की ब्लॉक प्रिंटिंग भी आगंतुकों का मन मोह रही है। इस अवसर पर वैस्ट बंगाल की नेशनल अवॉर्डी - सकीना बेगम भी कांथा एंब्रॉयडरी की अपनी अनूठी कला से आगंतुकों को अचंभित कर रहीं हैं।


दिल्ली निवासी नैशनल अवॉर्डी - स्नेह गंगल की अनूठी स्टोन डस्ट पेंटिंग टेक्निक के साथ ही दिल्ली निवासी नैशनल अवॉर्डी - श्रीमति ममता देवी की बिहार की अनोखी मिथिला आर्ट को देखने का सुअवसर भी आगंतुकों को मिल रहा है।


इसके साथ ही कश्मीर से नैशनल अवॉर्डी - मुमताज़ कानी शॉल वीविंग आर्ट जैसी अपनी अद्भुत कला को दर्शा रहीं हैं। तो, हरियाणा की नैशनल अवॉर्डी - अर्चना पवार की टैराकोटा स्कल्पचर आर्ट भी सभी को अचंभित कर रही है। 


इसी क्रम में मिर्ज़ापुर की रिज़वाना खातून ने ख़ूबसूरत वूलन दरी (रग) आर्ट के साथ-साथ राजस्थान की जेनब की कोटा साड़ीज़ ने भी आगंतुकों को अचंभित किया है। प्रदर्शनी में दिल्ली की पन्‍ना सेजवाल की कपड़ों पर अद्भुत हैंड एंब्रॉयडरी की कला को भी मौजूद आगंतुकों ने ख़ूब सराहा।


प्रदर्शनी में चाहे दिल्ली की शिल्पकार - निधि पालीवाल की वुडन ट्रे हों या चाहे पंजाब की बुनकर - गुरिंदर कौर भुल्लर की मनमोहक फुलकारी एंब्रॉयडरी कला हो या चाहे हो दिल्ली की बुनकर - नीतु सिंह की अचंभित कर देने वाली हैंडक्राफ़्टेड साड़ी एवं सूट्स की बात हो या फिर ग़ाज़ियाबाद की श्रीमति नेहा वडेहरा के हैंड पेंटिड टैक्सटाइल्स की हो बात या फिर गुजरात से आईं कलाकार - पूनम की बैग्स और होम लिनन पर एंब्रॉयडरी की कला की हो बात; इन सभी प्रतिभाशाली महिला शिल्पकारों और बुनकरों की अद्भुत कलाओं को देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।


इसके अलावा आगंतुकों को जयपुर निवासी सुब्बा लक्ष्मी की राजस्थानी वुडन ब्लॉक प्रिंटिंग की अनोखी कला से रूबरू होने का अवसर भी मिल रहा है।


यह प्रदर्शनी एक सुनहरा अवसर है देश की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक अनूठा क़दम!


*श्रीनाथ दीक्षित, दिल्ली*

🙏👇👇👇👇👇👇👇👇👇🙏


          मेरा देश मेरा वतन समाचार पत्र 


         संपादक श्री दयाशंकर गुुुप्ता जी


नोट........ 


दोस्तों उम्मीद करता हूं कि आप सभी, यह आर्टिकल को अंत तक पढ़े होंगे एवं यह आर्टिकल आपको बेहद पसंद आया होगा, जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक शेयर व कमेंट जरूर करेंगे । 🙏 जनहित लोकहित के लिए धन्यवाद 🙏


Comments

Popular posts from this blog

वन नेशन वन रेशन कार्ड (ओएनओआरसी)

वन नेशन वन रेशन कार्ड (ओएनओआरसी) वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना: सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के संपर्क विवरण वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत लाभार्थियों को देशभर में किसी भी उचित मूल्य की दुकान (FPS) से सब्सिडी वाले अनाज प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करती है। यह योजना सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है, जिसमें असम हाल ही में शामिल हुआ है। योजना के तहत राशन कार्ड को आधार से सीड करने की आवश्यकता होती है। योजना से संबंधित शिकायतों, जानकारी या सहायता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14445 उपलब्ध है। इसके अलावा, सामान्य PDS हेल्पलाइन नंबर 1967 है। कुछ राज्यों में अतिरिक्त स्थानीय नंबर भी हैं। नीचे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य संपर्क विवरण दिए गए हैं (मुख्यालय का पता, फोन नंबर और ईमेल जहां उपलब्ध)। ये विवरण आधिकारिक स्रोतों से संकलित हैं। यदि आपको मोबाइल नंबर की आवश्यकता है, तो आधार से लिंक्ड रजिस्टर्ड मोबाइल का उपयोग करें, क्योंकि योजना में...

भिवंडी-निजामपूर शहर महानगरपालिका (BNCMC) सार्वत्रिक निवडणूक 2025-26 के लिए प्रचार (campaign) बंद होने की तारीख और समय: महाराष्ट्र राज्य निवडणूक आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, यह चुनाव 15 जनवरी 2026 को होने वाला है (मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)। भिवंडी-निजामपूर शहर महानगरपालिका (BNCMC) सार्वत्रिक निवडणूक 2025-26 साठी प्रचार (campaign) बंद होण्याची तारीख आणि वेळ: महाराष्ट्र राज्य निवडणूक आयोगाने जाहीर केलेल्या कार्यक्रमानुसार, ही निवडणूक १५ जानेवारी २०२६ रोजी होणार आहे (मतदान ७:३० AM ते ५:३० PM पर्यंत).

 भिवंडी-निजामपूर शहर महानगरपालिका (BNCMC) सार्वत्रिक निवडणूक 2025-26 के लिए प्रचार (campaign) बंद होने की तारीख और समय: महाराष्ट्र राज्य निवडणूक आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, यह चुनाव 15 जनवरी 2026 को होने वाला है (मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)। 29 महानगरपालिकाओं (जिसमें BNCMC भी शामिल है) के लिए एक ही चरण में चुनाव हो रहे हैं। सामान्य नियमों के अनुसार, प्रचार मतदान शुरू होने से ठीक पहले मतदान के दिन सुबह 7:30 बजे तक बंद हो जाता है (यानी 15 जनवरी 2026 को सुबह 7:30 बजे से प्रचार पूरी तरह प्रतिबंधित)। कुछ स्थानीय निकायों में प्रचार पिछले दिन रात 10 बजे तक बंद होता है, लेकिन महानगरपालिका चुनावों (जैसे BMC, BNCMC आदि) के लिए आधिकारिक रूप से प्रचार समाप्ति मतदान शुरू होने के समय (15 जनवरी सुबह 7:30 बजे) मानी जाती है। मुख्य तिथियाँ (संक्षेप में): नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 30 दिसंबर 2025 नामांकन की जांच: 31 दिसंबर 2025 नाम वापसी की अंतिम तिथि: 2 जनवरी 2026 अंतिम उम्मीदवार सूची: 3 जनवरी 2026 मतदान: 15 जनवरी 2026 (7:30 AM से 5:30 PM) मतगणना: 16 जनवरी 2026 प्...

भिवंडी शहर निजामपुर महानगरपालिका कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेटम 30 दिनों में लंबित वेतन, प्रमोशन और सेवा लाभ न मिले तो हड़ताल

  भिवंडी शहर निजामपुर महानगरपालिका कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेटम 30 दिनों में लंबित वेतन, प्रमोशन और सेवा लाभ न मिले तो हड़ताल भिवंडी, 10 अगस्त 2026: भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से महाराष्ट्र राज्य जाति कर्मचारी कल्याण महासंघ  ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का अंतिम नोटिस जारी किया है। महासंघ का कहना है कि पिछले कई वर्षों से लंबित सेवा लाभ और पदोन्नतियां न मिलने के कारण कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब दे चुका है। महासंघ के  अध्यक्ष दीपक राव द्वारा जारी पत्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुमित्राअजित पवार समेत राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों तथा भिवंडी महानगरपालिका प्रशासन को चेतावनी दी गई है।  पत्र में कहा गया है कि इस नोटिस की प्राप्ति से 30 दिनों के अंदर सभी लंबित मांगें पूरी नहीं हुईं तो आवश्यक सेवाओं सहित अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। प्रमुख मांगें छठे और सातवें वेतन आयोग के लंबित अंतर (एयरियर्स) एश्योर्ड प्रोग्रेस स्कीम के तहत 12 और 24 वर्ष की सेवा पूरी करने पर म...