Skip to main content

विश्व पुस्तक मेला - 2026 में तेज प्रताप नारायण की पहली नाट्य कृति “यशोधरा” का भव्य विमोचन!

 *विश्व पुस्तक मेला - 2026 में तेज प्रताप नारायण की पहली नाट्य कृति “यशोधरा” का भव्य विमोचन!*


*श्रीनाथ दीक्षित, वरिष्ठ संवाददाता, दिल्ली।*


दिल्ली..... 

तेज प्रताप नारायण! यह वो नाम है, जो हिंदी भाषा के प्रचार और प्रसार में एक जाना-माना नाम है। वर्तमान में भारतीय रेलवे के रेलवे बोर्ड में बतौर एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर का पदभार संभाल रहे श्री तेज प्रताप नारायण की हिंदी भाषीय कृतियाँ हिंदी जगत में एक क्रांति लाने के रूप में देखी जाती हैं।


हाल ही में राजरानी दिल्ली के भारत मंडपम में संपन्न हुए “विश्व पुस्तक मेला - 2026” में साहित्य प्रेमियों के बीच लेखक तेज प्रताप नारायण की प्रथम नाट्य कृति - “यशोधरा” का भव्य विमोचन किया गया।


ए.आर. पब्लिशिंग हाउस द्वारा प्रकाशित इस नाटक ने अपनी पहली झलक से ही पाठकों और आलोचकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।


तेज प्रताप की इस पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में साहित्य जगत के दिग्गजों ने शिरकत कर अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमामयी बनाया। मुख्य वक्ताओं के रूप में रण विजय, प्रो. सरोज कुमारी, डॉ. संतोष पटेल, डॉ. सुशील द्विवेदी, तेज प्रताप तेजस्वी कुमार, डॉ. रामाशंकर कुशवाहा और स्वर्ण लता पटेल ने पुस्तक के कथानक और शिल्प पर अपने विचार साझा किए।


इस अवसर पर डॉ. मीनाक्षी तेज, राजेश कुमार मांझी, राजेश कुमार, आत्मानंद, समीक्षा जैन, आदित्य, मयंक सचान और आर.एन. सिंह जैसे विद्वानों की उपस्थिति ने चर्चा को और अधिक समृद्ध किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन भारती प्रवीण द्वारा किया गया, जबकि डॉ. मीनाक्षी तेज ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन दिया।


*यशोधरा के व्यक्तित्व का नया आयाम!*

समारोह में मौजूद आलोचकों ने नाटक की गहन समीक्षा करते हुए इसे समकालीन साहित्य की एक उत्कृष्ट कृति बताया। विशेषज्ञों का मानना है कि लेखक ने यशोधरा के चरित्र को एक नई ऊँचाई दी है। नाटक में उनके:


*•* धैर्य और करुणा का सजीव चित्रण।


*•* मौन और आंतरिक संघर्ष की सूक्ष्म अभिव्यक्ति।


*•* त्याग और आत्मसम्मान के बीच का संतुलन।


इन बारीक़ियों के कारण ही आलोचक इसे एक “सफल नाटक” की श्रेणी में रख रहे हैं।


अपनी पहली कृति के बारे में बताते हुए श्री तेज प्रताप नारायण बताते हैं - “यशोधरा” मात्र एक पात्र नहीं, बल्कि नारी शक्ति की पराकाष्ठा है। यह नाटक उनके अनछुए पहलुओं को समाज के सामने लाने का एक लघु प्रयास है।

दिल्ली.... 👇

*फ़ोटो सौजन्य: श्रीनाथ दीक्षित*


🙏👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇 🙏 




       मेरा देश मेरा वतन समाचार 




                    🙏 पत्र के🙏




        संपादक श्री दयाशंकर गुुुप्ता जी




नोट........ 👉🙏




 दोस्तों उम्मीद करता हूं कि आप सभी, यह आर्टिकल को अंत तक पढ़े होंगे एवं यह आर्टिकल आपको बेहद पसंद आया होगा, हैं।और अगर लिखने में कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करें इस के लिए हम आप क्षमा मांगते हैं और हमारे इस आर्टिकल को लाइक करें शेयर करें ? 🙏 जनहित लोकहित के लिए धन्यवाद 🙏


जय संविधान जय भीम जय संविधान का चौथा स्तंभ ने अपने दिल की कुछ प्रमुखताएं या बातें या भावनाएं रखा है अप सभी के बिच में सभी नागरिकों के समक्ष प्रस्तुत किया है और लिखने में कोई त्रुटि हुई है तो क्षमा करें लिखने गलती हुई हैं तो क्षमा करना श्री दयाशंकर गुप्ता जी की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद🙏



Comments

Popular posts from this blog

वन नेशन वन रेशन कार्ड (ओएनओआरसी)

वन नेशन वन रेशन कार्ड (ओएनओआरसी) वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना: सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के संपर्क विवरण वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत लाभार्थियों को देशभर में किसी भी उचित मूल्य की दुकान (FPS) से सब्सिडी वाले अनाज प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करती है। यह योजना सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है, जिसमें असम हाल ही में शामिल हुआ है। योजना के तहत राशन कार्ड को आधार से सीड करने की आवश्यकता होती है। योजना से संबंधित शिकायतों, जानकारी या सहायता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14445 उपलब्ध है। इसके अलावा, सामान्य PDS हेल्पलाइन नंबर 1967 है। कुछ राज्यों में अतिरिक्त स्थानीय नंबर भी हैं। नीचे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य संपर्क विवरण दिए गए हैं (मुख्यालय का पता, फोन नंबर और ईमेल जहां उपलब्ध)। ये विवरण आधिकारिक स्रोतों से संकलित हैं। यदि आपको मोबाइल नंबर की आवश्यकता है, तो आधार से लिंक्ड रजिस्टर्ड मोबाइल का उपयोग करें, क्योंकि योजना में...

भिवंडी-निजामपूर शहर महानगरपालिका (BNCMC) सार्वत्रिक निवडणूक 2025-26 के लिए प्रचार (campaign) बंद होने की तारीख और समय: महाराष्ट्र राज्य निवडणूक आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, यह चुनाव 15 जनवरी 2026 को होने वाला है (मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)। भिवंडी-निजामपूर शहर महानगरपालिका (BNCMC) सार्वत्रिक निवडणूक 2025-26 साठी प्रचार (campaign) बंद होण्याची तारीख आणि वेळ: महाराष्ट्र राज्य निवडणूक आयोगाने जाहीर केलेल्या कार्यक्रमानुसार, ही निवडणूक १५ जानेवारी २०२६ रोजी होणार आहे (मतदान ७:३० AM ते ५:३० PM पर्यंत).

 भिवंडी-निजामपूर शहर महानगरपालिका (BNCMC) सार्वत्रिक निवडणूक 2025-26 के लिए प्रचार (campaign) बंद होने की तारीख और समय: महाराष्ट्र राज्य निवडणूक आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, यह चुनाव 15 जनवरी 2026 को होने वाला है (मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)। 29 महानगरपालिकाओं (जिसमें BNCMC भी शामिल है) के लिए एक ही चरण में चुनाव हो रहे हैं। सामान्य नियमों के अनुसार, प्रचार मतदान शुरू होने से ठीक पहले मतदान के दिन सुबह 7:30 बजे तक बंद हो जाता है (यानी 15 जनवरी 2026 को सुबह 7:30 बजे से प्रचार पूरी तरह प्रतिबंधित)। कुछ स्थानीय निकायों में प्रचार पिछले दिन रात 10 बजे तक बंद होता है, लेकिन महानगरपालिका चुनावों (जैसे BMC, BNCMC आदि) के लिए आधिकारिक रूप से प्रचार समाप्ति मतदान शुरू होने के समय (15 जनवरी सुबह 7:30 बजे) मानी जाती है। मुख्य तिथियाँ (संक्षेप में): नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 30 दिसंबर 2025 नामांकन की जांच: 31 दिसंबर 2025 नाम वापसी की अंतिम तिथि: 2 जनवरी 2026 अंतिम उम्मीदवार सूची: 3 जनवरी 2026 मतदान: 15 जनवरी 2026 (7:30 AM से 5:30 PM) मतगणना: 16 जनवरी 2026 प्...

भिवंडी शहर निजामपुर महानगरपालिका कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेटम 30 दिनों में लंबित वेतन, प्रमोशन और सेवा लाभ न मिले तो हड़ताल

  भिवंडी शहर निजामपुर महानगरपालिका कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेटम 30 दिनों में लंबित वेतन, प्रमोशन और सेवा लाभ न मिले तो हड़ताल भिवंडी, 10 अगस्त 2026: भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से महाराष्ट्र राज्य जाति कर्मचारी कल्याण महासंघ  ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का अंतिम नोटिस जारी किया है। महासंघ का कहना है कि पिछले कई वर्षों से लंबित सेवा लाभ और पदोन्नतियां न मिलने के कारण कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब दे चुका है। महासंघ के  अध्यक्ष दीपक राव द्वारा जारी पत्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुमित्राअजित पवार समेत राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों तथा भिवंडी महानगरपालिका प्रशासन को चेतावनी दी गई है।  पत्र में कहा गया है कि इस नोटिस की प्राप्ति से 30 दिनों के अंदर सभी लंबित मांगें पूरी नहीं हुईं तो आवश्यक सेवाओं सहित अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। प्रमुख मांगें छठे और सातवें वेतन आयोग के लंबित अंतर (एयरियर्स) एश्योर्ड प्रोग्रेस स्कीम के तहत 12 और 24 वर्ष की सेवा पूरी करने पर म...