*25 मार्च संत कर्मा माता की 1009 वीं जयंती पर विशेष*
*25 मार्च संत कर्मा माता की 1009 वीं जयंती पर विशेष*
मध्यप्रदेश शहर नरवरगढ़ शिवपुरी जिला .....
भारत की धरती में जन्म लेकर दुनिया को सत्य, अहिंसा, कर्मयोग,और सत्याग्रह का संदेश देने वाली दुनिया के महान क्रांतिकारी नारी, ममता की मूर्ति संत कर्मा माता की आज चैत कृष्ण पक्ष एकादशी को पावन जन्म जयंती है।
आज से 1009 वर्ष पूर्व 1073 संवत को झांसी यूपी में रामशाहु साहू की बेटी के रूप में कर्मा का जन्म हुआ और विवाह नरवर गढ़ में धनाढ्य सभ्रांत तेली परिवार,तेल के बड़े व्यापारी और सामाजिक मुखिया के यहां संपन्न हुआ था। वर्तमान में नरवरगढ़ शिवपुरी जिला मध्यप्रदेश में स्थित है, जो कि तेलियों की महान और एक मात्र तीर्थ है, *नरवरगढ में सामाजिक जागरूक कार्यकर्ता श्री मनीष साहू जी मो नंबर 88188 07703 हैं जो मेडिकल व्यवसाई हैं* आप एक बार जरूर नरवारगढ की यात्रा करें, श्री मनीष जी आगंतुकों के बहुत सम्मान करते हैं।
जन्म से ही कुशाग्र बुद्धि के धनी कर्मा अपने पिता रामशाह से अक्सर देश, काल, धर्म, राजसत्ता, अर्थ व्यवस्था और तमाम नीतियों पर तार्किक सवाल किया करती थी।
1, जब सारी दुनिया पशु पक्षी के शिकार कर अपने पेट भरते थे तब माता कर्मा ने *खिचड़ी का आविष्कार* कर भोजन की नई पद्धति प्रारंभ किया जो अहिंसा के प्रतीक था।
खिचड़ी स्वास्थ वर्धक और पौष्टिक होता है, बीमार को खिचड़ी खाने का सुझाव डाक्टर देते हैं, सभी पावन अवसर पर खिचड़ी का महाप्रसाद वितरण की परंपरा बन रही है।
2,आज दुनिया में संत परंपरा , शाकाहारी बनो, के अनेक संस्था कार्य कर रही है, वह सब माता कर्मा की ही दिखाए राह पर हैं।
3, दुनिया के प्रसाद ,प्रसाद है। कर्मा का प्रसाद महा प्रसाद है, महाप्रसाद मैत्री के प्रतीक है। आज भी संत परंपरा के लोग अपने हथेली पर महाप्रसाद लेकर मानसिक भोग लगाते हैं फिर बाद में भोजन ग्रहण करते हैं।
दो मित्र अपने हथेली पर महाप्रसाद को लेकर शपथ लेते हैं और मित्रता को कई पीढ़ियों तक निभाते हैं ।
4, माता कर्मा जातिवाद के भी विरोधी रही हैं और उन्होंने जातिवाद पर कड़ा प्रहार किया, सछुत और अछूत के बीच अप्रिश्यता को मिटाया, दो किसी भी जाति के लोग चाहे अछूत जाति के हों या सछूत जाति के हों एक बार माता कर्मा के महाप्रसाद को हाथ पर ले लिया तो परिवार से भी बढ़कर संबंध को निभाते हैं *जिसे छत्तीसगढ़ में महाप्रसाद कहते* हैं।
5, एक कहावत मशहूर है,, *जगन्नाथ के भात जगत पसारे हाथ और अपन हाथ जगन्नाथ* खिचड़ी का आविष्कार कर माता कर्मा ने समस्त जीव प्राणियों के प्रति दया और करुणा को दिखाया, संसार को शुद्ध और शाकाहारी भोजन पद्धति दिया *वह हाथ तो कर्मा का है*, इसलिए कर्मा के भात जगत पसारे हाथ कहना चाहिए।
6, तेल दुनिया के बड़े और एक मात्र संसाधन के रूप में उपयोग किए जाते थे, जब राजा ने तेल के उत्पादन और निर्यात पर राजकीय शुल्क को अत्यधिक बढ़ा दिया तब माता कर्मा ने तेल पर से *सभी टैक्स माफ कर सारा टैक्स का भार* अपने ऊपर लेकर सत्य के साथ जनता का साथ दिया। क्योंकि तेल पर टैक्स बढ़ने से सभी वस्तु के दाम बढ़ जाने से महंगाई बढ़ जाती।
7, सभी कर्मयोगी जातियों को कर्मयोग के सिद्धांत पर चलने और अपने *पुस्तैनी कारोबार से समृद्धि* की शिक्षा दिया।
8, माता कर्मा ने पखवाड़े में एक दिन का भोजन सामाजिक विकास के दान में देने के लिए अनुरोध किया जिसे स्वीकार कर सभी लोगों ने एकादशी माता कर्मा के जन्म पर *एकादशी उपवास रखकर* एक दिन के भोजन का राशन जन कल्याण के लिए दान करते थे।
9, सारी दुनिया को सत्य के राह पर चलने और अन्याय का विरोध करने के लिए *सत्याग्रह का आंदोलन* चलाकर दुनिया को सच्चाई का संदेश दिया।
10, सारी दुनिया को *कर्मनेवाधिकारस्ते मां फलेसु कदाचनम* के सिद्धांत पर जीने की राह दिखाई।
11, माता कर्मा ममता की मूर्ति थी जिन्होंने *कोई भी भूखा न सोए* इसका ध्यान रखा।
12, माता कर्मा पति के मृत्यु के बाद भी सम्पूर्ण जाति समुदाय, गरीब, मजबूर, बेसहारा और *बेबस लोगों के कल्याण* के लिए सारे जीवन कार्य करती रहीं।
13, अपने कल्याण के लिए अपने परिवार की भलाई के लिए तो सभी जीते हैं, अपनों के लिए दिन और रात भगवान की भक्ति करते हैं, लेकिन माता कर्मा ने *सम्पूर्ण जीवन को समाज के लिए समर्पित* किया, इसलिए आज हजारों वर्षों के बाद भी उनकी याद में जयंती मनाते और उन्हें पूजते हैं, ऐसे महान व्यक्तित्व को संत ही कहा जाना चाहिए जिन्होंने *सम्पूर्ण जीवन इंसानियत* को समर्पित कर दिया।
14, ऐसे तो सभी किसी न किसी देवी देवताओं की भक्ति करते हैं, या तो किसी व्यक्ति के भी भक्त हो सकते हैं, परंतु माता कर्मा की बराबरी अभी तक नही हो सका है इसलिए माता कर्मा को भक्त कहना उनके संघर्षों के साथ न्याय नहीं हो पाएगा, इसलिए जिन्होंने समाज के लिए जिया उन्हें *संत कर्मा माता* कहना उचित होगा मैं ऐसा मानता हूं।
15, माता कर्मा संत हैं, जो कर्मा के विचारों के विस्तार के लिए काम करते हैं वह भक्त कर्मा, और जो उनके राह पर चलते हैं उन्हें कर्माहा कहा जा सकता है। बाकी सभी अपनी सोच और विचारों के लिए स्वतंत्र हैं।
*सभी तेली एक हों आपस में प्रेम और मित्रता हो, सभी एकता के साथ समृद्धि की ओर आगे बढ़े यही कामना इस पावन अवसर पर मेरी ओर से समर्पित है।*
ऐसे महान संत,सामाजिक क्रांतिकारी, जिनके विचारों में समुद्र की गहराई और आसमान की ऊंचाई है, दुनिया के पहले संत, संसार के प्रथम विवेक शील नारी का जन्म तेली समाज में होना समाज लिए सौभाग्य की बात है। संत कर्मा माता के चरणों में शत शत नमन करते हुए वंदन करता हूं।
आइए हम इस वर्ष कर्मा जयंती पर संकल्प ले कि कोई भी सामाजिक बंधुओं से वार्तालाप के पूर्व जय कर्मा का अभिवादन करेंगे, जिससे सामाजिक एकता मजबूत हो?
जय मां कर्मा
डी एन साहू कसडोल छग
सोशल एक्टिविस्ट (स्वतंत्र विचारक)
मो नंबर 9039842336, 9754108363
🙏मां कर्मा की एक छोटी सी कथा🙏
🙏👉श्रीकृष्ण की भक्त माता कर्मा का जन्म चैत्र कृष्ण पक्ष की पापमोचनी एकादशी को साहू परिवार में हुआ था। बाल्यकाल में ही वह श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहकर उनके भजन गाती थी। उसके मनोहर गीत सुनकर भक्तागण झूमने लगते थे। माता की कथा हमें कई रूप में मिलती है। उनकी कथा में कई विरोधाभास भी है। यहां प्रस्तुत है एक प्रचलित कथा।
उनके पिता का नाम राम साहू था। बड़ी होने पर पिता ने कर्मा का विवाह प्रसिद्ध साहूकार के पुत्र पदमजी साहूकार के साथ कर दिया। एक दिन माता कर्मा गृह्कार्यों से निवृत हो श्री कृष्ण भगवान की भक्ति में आंखे बंद कर भजन गा रही थी कि तभी उनके पति ने आकर सिहांसन से भगवान की मूर्ति को हटा कर छिपा दिया और स्वयं भी वहां से हट गए।
कुछ समय पश्चात् जब कर्मा ने नेत्र खोले तो मूर्ति सिहांसन पर न देख बहुत घबराई और मूर्छित होकर गिर गई। जब उसे होश आया तो उसके पास ही बैठे पति को देख कर उठ खड़ी हुई और पति के चरणों में गिरकर अत्यन्त विनम्रतापूर्वक बोली- "प्राणनाथ! उस कृपालु भगवान, जो सबकी रक्षा करते हैं, की मूर्ति सिहांसन से गायब हो गई हैं। कर्मा की यह दशा देखकर उनके पति को अपने किए कृत्य पर पछतावा हुआ और उन्होंने क्षमा मांगी और मूर्ति को पुन: स्थापित करते हुए बोले कि ये लो मूर्ति, किन्तु प्रिय मैं यह जानना चाहता हूं कि तुम दिन रात भगवान की भक्ति करती हो, भजन गया करती हो। क्या तुम्हें उनके प्रत्यक्ष दर्शन मिले हैं?
पति की बातों को ध्यान से सुनकर कर्मा ने समझाते हुए कहा- "नाथ! ईश्वर बड़ा दयालू है। उसकी कृपा से ही संसार के सभी प्राणी भर पेट भोजन पाते हैं। वह अपने भक्तों कभी निराश नहीं करते और दर्शन भी अवश्य देते हैं। किन्तु परीक्षा करने के पश्चात्। अभी मेरी तपस्या पूर्ण नहीं हुई है। मुझे विश्वास है की भगवान दर्शन अवश्य देंगे।
कर्मा की इस प्रकार विनम्र और भक्ति पूर्ण बातों से अत्यधिक प्रभावित होकर उनके पति बोले- "प्रिये! आज से तुम्हें भगवान् की सेवा कराने के लिए पुरी स्वतंत्रता है। मेरी सेवा मैं तुम व्यर्थ ही अपना अमूल्य समय नष्ट करती हो। अब तुम सारा समय भगवान् की पूजा और भक्ति मैं ही लगाया करो, जिससे तुम्हारे साथ ही मुझे भी मुक्ति मिल जाय।
कर्मा की भक्ति से समाज के पाखंडी लोग जलने लगे तो उन्होंने षड़यंत्र रचा। एक दिन नरवर के राजा का हाथी असाध्य रोग से पीड़ित हो गया तो उन्होंने राज वैद्यों के माध्यम से राजा को सलाह दी की इस हाथी को तेल से भरे तालाब कुंड में डूबोया जाएगा तो इसका रोग ठीक हो जाएगा। राजा ने सभी तेलकारों अर्थात तेल बेचने वालों को आदेश दिया की इस तालाब कुंड में अपना-अपना तेल तब तक डालो जब तक की यह भर नहीं जाता है।
कर्मा के पति भी तैरकाल थे उन्हें भी तेलकुंड में तेल डालने का आदेश हुआ। राज्य के सभी तेलियों ने अपना अपना तेल डाला और उसके उन्हें दाम भी नहीं मिले। तैलकार भूखे मरने लगे, तभी आदेश दिया गया कि और तेल डालो अभी कुंड भरा नहीं है। कर्मा के पति भी इसी विषम आर्थिक परिस्थिति को देखकर अत्यधिक चिंतित और दु:खी रहने लगे।
लगभग एक माह बित गया लेकिन कुंड तेल से न भरा जा सका। कर्मा के पति की चिंता भी बढ़ती जा रही थी। एक दिन जब कर्मा को पता चला कि उनकी श्रीकृष्ण भक्ति के कारण यह सब हो रहा है तो वह दौड़कर भगवान् श्री कृष्ण के चरणों में गयी और गिरकर कहने लगी- "भगवान् यह सब क्या हो रहा है? मेरे कारण आज राज्य के कितने ही निर्धन तैलकर भूखे मर रहे हैं।'
तब भगवान ने बालरूप में प्रकट होकर कहा कि आप चिंता न करें। आप राजा से कहिये कि आपके घर के कोल्हू से कुंड तक पक्की नाली बनवा दें, कुंड तेल से भर जाएगा। सुबह मां कर्मा ने अपने पति द्वारा राजा को यह संदेशा भिजवाया दिया। राजा ने पक्की नाली बनवा दी। मां कर्मा और उनके पति ने श्रीकृष्ण का ध्यान किया और सारी रात कोल्हू चलाया। सुबह देखा तो तालाब कुंड तेल से भर गया। यह घटना सारे नरवर में आग की तरह फैल गयी और कर्मा माता की जय-जयकार होने लगी।
इस घटना के बाद एक दिन कर्मा के पति अचानक बीमार होकर मरणासन्न हो गए। जीवन की कोई आशा न देख माता कर्मा अत्यन्त दु:खी होकर बेहोश हो गई। होश आने पर देखा की पति मर चुके हैं। माता पिता व अन्य कुटुम्बियों ने मृत शरीर को नीचे उतरकर रख दिया था। कर्मा दौड़कर भगवान् श्रीकृष्ण के सम्मुख गई और चरणों में गिर कर फुट-फुट कर कहने लगी -"भगवान्! तुमने मेरा सुहाग क्यों छीन लिया? मुझे विधवा क्यों बना दिया? तुम्हें अपने भक्तों पर तो दया करनी चाहिए।
भक्त कर्मा के करुण क्रंदन को सुनकर भगवान् श्री कृष्णजी स्वयं को रोक न सके और तुरंत ही दौड़ पड़े। कर्मा को एक अभूतपूर्व मधुरवानी सुनाई दी- "भक्त कर्मा तू इतनी दुखी न हो। आना जाना तो इस संसार का क्रम है। इसे रोका जाना उचित नहीं। इस संसार में जो भी आता है, एक न एक दीन उसे जाना ही अवश्य होता है। यही संसार है। जाओ, अपने पति का क्रिया कर्म करो। अब तुम्हारा पति के प्रति यही धर्म है।
माता कर्मा अपने पति के साथ ही सती होना चाहती थी परंतु श्रीकृष्ण ने उन्हें समझाया और बोले, 'कर्मा तू अभी गर्भवती है और गर्भवती नारी का सती होना महान पाप है। जाओ अपने पति का क्रिया-कर्म करो और शेष जीवन भक्ति भाव से धैर्यपूर्वक व्यतीत करो। मैं तुम्हें जगन्नाथपुरी में साक्षात् दर्शन दूंगा।
भगवान् की यह आकाशवाणी सुनकर कर्मा ने अपने पति के साथ सती होने का विचार त्याग दिया। पति के देवहासन के लगभग तीन माह पश्चात् कर्मा को पुत्र रत्न प्राप्त हुआ। किन्तु कर्मा को इससे कोई विशेष प्रसन्नता नहीं हुई। वह अपने पति की स्मृति अभी तक भूली न थी और वह उनके वियोग में रोती तथा विलाप करती रहती थी। फिर एक राता माता कर्मा अपने परिवार को छोड़कर चुपचाप घर से निकल गई।
वह श्रीकृष्ण के आदेशानुसार जगन्नाथपुरी के मार्ग पर चल पड़ी। रात भर वह कितनी दूर निकल गई, उसे कुछ ज्ञात नहीं। दूसरे दिन प्रात: काल कर्मा नित्यकर्म से निवृत हो भगवान् का भजन कर पुनः आगे ही और चल दी। मार्ग में वह क्षुधा से पीड़ित होने लगी किन्तु खाने को उनकी पोटली में कुछ न था। केवल थोड़ीसी खिचड़ी पुरी में भगवान् का भोग लगाने के उद्देश्य से उसकी पोटली में बंधी थी। अंत में जब भूख असह्य हो गई तो उन्होंने वृक्षों की पत्तियां तोड़कर खायीं और फिर आगे जगन्नाथपुरी की और भगवान् के दर्शन हेतु चल दी।
पैदल चलते चलते कर्मा को रात हो गई वह एक पेड़ के निचे लेट गई। वह लेते हुए सोचने लगी, भगवान्! आपने जगन्नाथपुरी में दर्शन देने का विश्वास दिलाया था किन्तु पुरी तो यहां से न जाने कितनी दूर है और मुझे मार्ग भी ठीक से मालूम नहीं है। ऐसी दशा में वहां कब और कैसे पहूचुंगी। प्रभु! अब तो बस आपका ही सहारा है। कुछ भी हो जाए अब मैं लौटूंगी नहीं।
इस प्रकार भगवान् के दर्शन हेतु दृढ़ प्रतिज्ञा करते हुए कर्मा सो गई। यह भगवान का चमत्कार ही था कि जब उसकी आंख खुली तो जगन्नाथपुरी था। उसने आश्चर्य चकित हो अपने चारों और देखा और सोचने लगी कि मैं यहां कैसे आ गई हूं? मुझे यहां कौन लाया है और यह कौनसा स्थान है? उसने वहां के निवासियों से पूछा। वहां के लागों के बताने पर जब उसे यह पता चला की यह जगन्नाथपुरी है तो उसे भगवान् की माया समझते देर न लगी और उसकी आंखों से आंसू बहने लगे।
भगवान् के भजन गाती हुई कर्मा भगवान् जगन्नाथजी के विराट मंदिर में जा पहुंची। उस समय मंदिर में भगवान् की आरती चल रही थी। पुजारियों की टोलियां और सेठजन मंदिर में प्रवेश कर रहे थे। कर्म भी मंदिर में जाना चाहती थी, परंतु उसके फटे पुराने वस्त्र देख द्वारपाल ने उसे मंदिर में जाने से रोक दिया।
द्वारपाल के व्यवहार से कर्मा को बड़ी निराशा हुई। वह अत्यन्त दुखी होकर कहने लगी- भगवान् तो सभी के हैं फिर मुझे भीतर जाने क्यों नहीं दिया जा रहा। भक्त कर्मा इतना ही कहा पाई थी कि तभी मोटे शरीर वाले एक पुजारी ने उसे जोर से धक्का दे दिया, जिसके चलते वह सीढ़ियों से निचे गिर गई। उसके सिर से रक्त की धारा बह निकली और वह पृथ्वी पर गिरते ही बेहोश हो गई।
जब कर्मा को होश आया तो उसने स्वयं को मंदिर की सीढ़ियों पर न पाकर समुद्र के किनारे पाया। उसने आँखों में आंसू भर कर भगवान् से विनती की कि हे दीनानाथ! दयामय! ये कैसी माया है आपके दर्शनार्थ लोग यहां दूर दूर से आते हैं और ये पाखंडी ब्राह्मण कैसे व्यवहार करते हैं। इनका एकाधिकार अनुचित नहीं है क्या?
कर्मा की विनती सुनकर भगवान् ने आकाशवाणी की -"भक्त कर्मा ! मैं केवल मंदिरों में ही निवास नहीं करता हूं। मेरा सर्वत्र निवास स्थान है। तू दु:खी न हो, मैं तेरे पास स्वयं मंदिर से निकलकर आ रहा हूं। भगवान् की आकाशवाणी सुनकर कर्मा को बड़ा संतोष हुआ। उसके कमजोर शरीर में पुनः स्फूर्ति का अनुभव हुआ और जैसे ही उसने अपना सर उठाया, भगवान् की एक अतिसुंदर विराट मूर्ति उसके सम्मुख विराजमान थी।
भगवान् की मूर्ति को मंदिर में अपने स्थान से गायब देखकर वहां के पुजारी और ब्राह्मणों में हड़कंप मच गया। लोगों को मूर्ति की खोज में दौड़ाया गया। शीघ्र ही मूर्ति के समुद्र तट पर पहूंचने का समाचार पूरे नगर में फैल गया। सभी लोग भगवान् के इस अदभूत चमत्कार को देखने के लिए चल पड़े और देखते ही देखते समुद्र तट पर अपार जन समूह एकत्र हो गया।
समुद्र पर विराजमान भगवान् की मूर्ति के चरणों में भक्त कर्मा को पड़े देख ब्रह्मण पुनः क्रोधित हो उसे भगवान् के चरणों से हटाने के लिए आगे बढ़े किन्तु आकाशवाणी हुई -"सावधान! कोई भी व्यक्ति इस नारी को हाथ न लगाए। यह भक्त कर्मा है। उसे तुम लोगों ने धक्का देकर मंदिर से बाहर निकल दिया। इसी कारण मुझे स्वयं यहां आना पड़ा है।'
इस आकाशवाणी को सुनकर सभी स्तब्ध रह गए और सभी एकटक खड़े रहे। तभी कर्मा ने अपनी पोटली में बंधी खिचड़ी निकाली और भगवान् को भोग लगा के सबको बांटने लगी। कर्मा वहीं बेसुध भगवान् के चरणों में पड़ी रही। मंदिर से धकेले जाने पर लगी चोट की पीड़ा असह्य हो रही थी। तभी आकाशवाणी सुनाई दी- "मेरी पुत्री कर्मा! उठ खड़ी हो, अचेत क्यों पड़ी हो? देख मैं तेरे पास आया हूं और तेरी खिचड़ी खा रहा हूं।
कर्मा ने देखा साक्षात् भगवान् श्रीकृष्ण जी बैठे उसकी खिचड़ी खा रहें हैं। वह बावली बनकर भगवान् की मधुर छवि एकटक देखती रही। कुछ क्षण बाद कर्मा ने कहा -"भगवान् ! सदा इसी प्रकार मेरी खिचड़ी का ही प्रथम भोग लगाया करो
इतना कहकर कर्मा श्रीकृष्ण भगवान् के चरणों में गिर पड़ी और सदा के लिए वैकुंठ लोक चली गई। तभी से पुरी में श्रीजगन्नाथ भगवान् को सर्वप्रथम, मां कर्मा की खिचड़ी का ही भोग लगाने की परम्परा है और वहां के द्वार सभी के लिए खुले हैं?
🙏👉 मां कर्मा देवी, जिन्हें कर्मा बाई भी कहा जाता है, भगवान कृष्ण की एक महान भक्त थीं, जिनका जन्म चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी को हुआ था। वे साहू परिवार में जन्मी थीं और उनकी भक्ति और परोपकार के लिए जानी जाती हैं.
मां कर्मा देवी की कहानी:
जन्म:
कर्माबाई का जन्म चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी को हुआ था.
भक्ति:
वे भगवान कृष्ण की बहुत बड़ी भक्त थीं और उनकी भक्ति में लीन रहती थीं.
सती होने की इच्छा:
कर्माबाई अपने पति के साथ सती होना चाहती थीं, लेकिन श्रीकृष्ण ने उन्हें समझाया कि गर्भवती स्त्री का सती होना पाप है.
जगन्नाथ मंदिर:
कर्माबाई ने अपना जीवन भगवान जगन्नाथ की सेवा में समर्पित कर दिया और वहां रोज भगवान को खीचड़े का भोग लगाया करती थीं.
खीचड़े का भोग:
कहा जाता है कि भगवान जगन्नाथ उनके हाथ से खीचड़ा खाने आते थे.
आज भी खीचड़े का भोग:
आज भी भगवान जगन्नाथ को खीचड़े का ही भोग लगाया जाता है.
साहू समाज में सम्मान:
साहू समाज में मां कर्मा देवी को बहुत सम्मान दिया जाता है और उनकी जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाती है ? जय मां कर्मा
🙏👇👇👇👇👇👇👇👇👇🙏
मेरा देश मेरा वतन समाचार पत्र
संपादक श्री दयाशंकर गुुुप्ता जी
नोट........
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि आप सभी, यह आर्टिकल को अंत तक पढ़े होंगे एवं यह आर्टिकल आपको बेहद पसंद आया होगा, अगर लिखने में कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करें जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक शेयर व कमेंट जरूर करेंगे । 🙏 जनहित लोकहित के लिए धन्यवाद 🙏
पापमोचनी एकादशी पर 25 मार्च को साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा की जयंती मनाई जाएगी। इसमें इस दिन 25 मार्च 2025 को भक्त माता कर्मा की जयंती को लेकर साहू समाज सभी तहसील व गांवो में एक साथ सुबह 11 बजे भक्त माता कर्मा की महाआरती का आयोजन किया जाएगा। जय मां कर्मा जय हिंद जय भारत
Comments
Post a Comment