Skip to main content

आई.आई.टी.एफ़. - 2024 में पाएँ सीतामढ़ी सिक्की आर्ट को देखने का मौक़ा

 आई.आई.टी.एफ़. - 2024 में पाएँ सीतामढ़ी सिक्की आर्ट को देखने का मौक़ा


आई.टी.पी.ओ. द्वारा राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किए जा रहे आई.आई.टी.एफ़. - 2024 में आगंतुकों को मिल रहा है देश के विभिन्‍न राज्यों और प्रदेशों की अनूठी कलाओं से रूबरू होने का एक सुनहरा अवसर! 14 दिनों तक आयोजित हो रहे इस मेले में देश और विदेश से आए प्रतिभागियों द्वारा अपनी-अपनी संस्कृतियों से जुड़ीं अनूठी कला-कृतियाँ प्रस्तुत की जा रहीं हैं।



ऐसे में हॉल नंबर - 6 में बने आई.टी.पी.ओ. के मीडिया लॉउन्ज में बराबर में ही आपको देखने को मिल जाएगा ज्योत्सना क्रिएशंस सिक्की आर्ट के नाम से यह एक छोटा-सा स्टॉल! देखने में भले ही यह एक छोटा-सा स्टॉल ही लगेगा; लेकिन इसके अंदर बैठीं आर्टिस्ट - ज्योत्सना और उनके द्वारा तैयार की गईं कला-कृतियाँ आपको मंत्रमुग्ध कर देने के लिए काफ़ी हैं।



यहाँ पर आने वाले आगंतुकों के लिए देखने में यह कला-कृतियाँ भले ही एक नॉर्मल-सी पेंटिंग्स की तरह ही दिखेंगी; लेकिन, इन मनमोहक कला-कृतियों को तैयार करने के पीछे लगने वाली मेहनत और हुनर को जानकर आप अपने दाँतों-तले अँगुलियाँ दबाकर रह जाएँगे!


कुल 42 साल की उम्र में दिल्ली के द्वारका, सैक्टर - 13 में रहने वालीं बिहार के सीतामढ़ी के राजेंद्र नगर की मेला रोड में पलीं-बढ़ीं ज्योत्सना की इन ख़ूबसूरत कला-कृतियों की छटा देखते ही बनती है। यह कला-कृतियाँ सीतामढ़ी सिक्की घास आर्ट / कला के नाम से जानी जाती हैं, जिन्हें सिक्की घास की मदद से तैयार किया जाता है।



अपनी इस अनूठी कला के लिए ज्योत्सना को दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली स्टेट अवॉर्ड - 2014 से भी नवाज़ा जा चुका है। ज्योत्स्ना अपने जीवन के 32 साल से इस कला में अपने आपको पारंगत कर रहीं हैं। यह अपने परिवार की 5वीं पीढ़ी हैं, जो इस प्राचीन और पारंपरिक कला को जीवित रखने की भरपूर कोशिश कर रहीं हैं। ज्योत्सना बतातीं हैं कि एक बड़े पीस को तैयार करने में तक़रीबन 1 महीना लगता है, वहीं दूसरी ओर एक छोटे पीस को तैयार करने में उन्हें सिर्फ़ 2 से 3 दिन का ही समय लगता है।


ज्योत्सना के द्वारा बनाईं गईं इन कला-कृतियों में से एक कला-कृति को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भी चयनित किया गया है।


तो, फिर देर किस बात की? आप भी आइए आई.आई.टी.एफ़. - 2024 और हौंसला बढ़ाइए ज्योत्सना जैसे और भी हुनरमंद हुनरबाज़ों का!

दिल्ली से ...... 

*श्रीनाथ दीक्षित, दिल्ली*🙏 

के कलम से बहुत-बहुत धन्यवाद

🙏👇👇👇👇👇👇👇👇👇🙏

           देश मेरा वतन समाचार पत्र 


         संपादक श्री दयाशंकर गुुुप्ता जी

नोट........ 


दोस्तों उम्मीद करता हूं कि आप सभी, यह आर्टिकल को अंत तक पढ़े होंगे एवं यह आर्टिकल आपको बेहद पसंद आया होगा, जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक शेयर व कमेंट जरूर करेंगे । 🙏 जनहित लोकहित के लिए धन्यवाद 🙏


 



Comments

Popular posts from this blog

वन नेशन वन रेशन कार्ड (ओएनओआरसी)

वन नेशन वन रेशन कार्ड (ओएनओआरसी) वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना: सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के संपर्क विवरण वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत लाभार्थियों को देशभर में किसी भी उचित मूल्य की दुकान (FPS) से सब्सिडी वाले अनाज प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करती है। यह योजना सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है, जिसमें असम हाल ही में शामिल हुआ है। योजना के तहत राशन कार्ड को आधार से सीड करने की आवश्यकता होती है। योजना से संबंधित शिकायतों, जानकारी या सहायता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14445 उपलब्ध है। इसके अलावा, सामान्य PDS हेल्पलाइन नंबर 1967 है। कुछ राज्यों में अतिरिक्त स्थानीय नंबर भी हैं। नीचे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य संपर्क विवरण दिए गए हैं (मुख्यालय का पता, फोन नंबर और ईमेल जहां उपलब्ध)। ये विवरण आधिकारिक स्रोतों से संकलित हैं। यदि आपको मोबाइल नंबर की आवश्यकता है, तो आधार से लिंक्ड रजिस्टर्ड मोबाइल का उपयोग करें, क्योंकि योजना में...

भिवंडी-निजामपूर शहर महानगरपालिका (BNCMC) सार्वत्रिक निवडणूक 2025-26 के लिए प्रचार (campaign) बंद होने की तारीख और समय: महाराष्ट्र राज्य निवडणूक आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, यह चुनाव 15 जनवरी 2026 को होने वाला है (मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)। भिवंडी-निजामपूर शहर महानगरपालिका (BNCMC) सार्वत्रिक निवडणूक 2025-26 साठी प्रचार (campaign) बंद होण्याची तारीख आणि वेळ: महाराष्ट्र राज्य निवडणूक आयोगाने जाहीर केलेल्या कार्यक्रमानुसार, ही निवडणूक १५ जानेवारी २०२६ रोजी होणार आहे (मतदान ७:३० AM ते ५:३० PM पर्यंत).

 भिवंडी-निजामपूर शहर महानगरपालिका (BNCMC) सार्वत्रिक निवडणूक 2025-26 के लिए प्रचार (campaign) बंद होने की तारीख और समय: महाराष्ट्र राज्य निवडणूक आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, यह चुनाव 15 जनवरी 2026 को होने वाला है (मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)। 29 महानगरपालिकाओं (जिसमें BNCMC भी शामिल है) के लिए एक ही चरण में चुनाव हो रहे हैं। सामान्य नियमों के अनुसार, प्रचार मतदान शुरू होने से ठीक पहले मतदान के दिन सुबह 7:30 बजे तक बंद हो जाता है (यानी 15 जनवरी 2026 को सुबह 7:30 बजे से प्रचार पूरी तरह प्रतिबंधित)। कुछ स्थानीय निकायों में प्रचार पिछले दिन रात 10 बजे तक बंद होता है, लेकिन महानगरपालिका चुनावों (जैसे BMC, BNCMC आदि) के लिए आधिकारिक रूप से प्रचार समाप्ति मतदान शुरू होने के समय (15 जनवरी सुबह 7:30 बजे) मानी जाती है। मुख्य तिथियाँ (संक्षेप में): नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 30 दिसंबर 2025 नामांकन की जांच: 31 दिसंबर 2025 नाम वापसी की अंतिम तिथि: 2 जनवरी 2026 अंतिम उम्मीदवार सूची: 3 जनवरी 2026 मतदान: 15 जनवरी 2026 (7:30 AM से 5:30 PM) मतगणना: 16 जनवरी 2026 प्...

भिवंडी शहर निजामपुर महानगरपालिका कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेटम 30 दिनों में लंबित वेतन, प्रमोशन और सेवा लाभ न मिले तो हड़ताल

  भिवंडी शहर निजामपुर महानगरपालिका कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेटम 30 दिनों में लंबित वेतन, प्रमोशन और सेवा लाभ न मिले तो हड़ताल भिवंडी, 10 अगस्त 2026: भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से महाराष्ट्र राज्य जाति कर्मचारी कल्याण महासंघ  ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का अंतिम नोटिस जारी किया है। महासंघ का कहना है कि पिछले कई वर्षों से लंबित सेवा लाभ और पदोन्नतियां न मिलने के कारण कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब दे चुका है। महासंघ के  अध्यक्ष दीपक राव द्वारा जारी पत्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुमित्राअजित पवार समेत राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों तथा भिवंडी महानगरपालिका प्रशासन को चेतावनी दी गई है।  पत्र में कहा गया है कि इस नोटिस की प्राप्ति से 30 दिनों के अंदर सभी लंबित मांगें पूरी नहीं हुईं तो आवश्यक सेवाओं सहित अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। प्रमुख मांगें छठे और सातवें वेतन आयोग के लंबित अंतर (एयरियर्स) एश्योर्ड प्रोग्रेस स्कीम के तहत 12 और 24 वर्ष की सेवा पूरी करने पर म...