Skip to main content

भिवंडी निजामपुरा शहर महानगरपालिका क्षेत्र में नई बस्ती भि. नि.श.म. भिवंडी स्कूल नंबर 68 के समने चौक-चौराहों पर कचरे का अंबार, बिगड़ रही सेहत व शहर की सूरत

 भिवंडी निजामपुरा शहर महानगरपालिका क्षेत्र में नई बस्ती भि. नि.श.म. भिवंडी स्कूल नंबर 68 के समने चौक-चौराहों पर कचरे का अंबार, बिगड़ रही सेहत व शहर की सूरत



 भिवंडी शहर अध्यक्ष अपंग अपना सेवा संस्था  प्रकाश वड़ेपल्ली नवी बस्ती, नेहरू नगर भिवंडी 

भिवंडी शहर में स्वच्छ भारत अभियान का भले ही हर तरफ असर दिखाई देता है। लेकिन शहर के कई मोहल्ले आज भी इस अभियान से कोसों दूर हैं। गंदगी का अंबार, जाम पड़ी नालियां, जल निकासी समस्या जैसी समस्याएं शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के सपने पर पानी फेर रही है। कचरा ही शहर की पहचान बन चुका है। आप जिधर भी जाएंगे कचरे का अंबार नजर आएगा। जहां चाहे फेंक दिया कूड़ा। कौन रोकेगा, कौन टोकेगा। यत्र-तत्र कूड़ा कचरा फैलाकर शहर की सूरत बिगाड़ दी है। 


सड़क के किनारे पर जमा कचरा लोगों के लिए कष्टप्रद स्थिति उत्पन्न करती है। शहर के गली मुहल्ले में कचरा जमा करने के लिए डस्टबीन लगाया गया है। नगर पालिका द्वारा डोर टू डोर डस्टबीन लगाया गया। इसके बावजूद चौक-चौराहे पर कचरे का अंबार लगा है। शहर से कूड़ा निस्तारण का कोई ठोस इंतजाम सालों बाद नहीं हो पाया है। नगर प्रशासन शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने में नाकाम साबित हो रहा है। 

गंदगी से बीमारी फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है। शहर की सफाई की स्थिति काफी दयनीय है। प्रतिदिन हजारों रुपये साफ-सफाई के नाम पर नगर प्रशासन खर्च कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद शहर में चारों ओर गंदगी का ढेर लगा हुआ है। कई दिनों से  साफ-सफाई नहीं हुई है। कई ऐसे वार्ड है जहां सफाई होती ही नहीं है। वहां के लोग खुद 

से अपने घरों के आसपास सफाई करने को मजबूर हो रहे हैं। जबकि नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले लोगों को साफ-सफाई के नाम पर टैक्स चुकाना पड़ रहा है। और नगर पालिका ने शहर की साफ-सफाई की व्यवस्था में साफ -सफाई के लिए लाखों रुपये खर्च किये जा रहे हैं। बताया गया है कि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था और लचर हो गई है। प्रत्येक वार्ड में तीन से चार सफाई कर्मियों को लगाया गया है। कचरा उठाव के लिए कई ट्रैक्टर और मशीन है। लेकिन इसके बावजूद सफाई व्यवस्था की स्थिति बदहाल है।


भिवंडी निजामपुर महानगरपालिका का स्कूल है (68 नमबर ) के सामने सड़क पर उपट कर बह रहा पानी , स्कूल के सामने वाली  सड़क पर कचरे का अंबार पानी उपट कर सड़कों पर बहता है। आज भी यह बह रहा है। आश्चर्य की बात तो यह है कि ।

शहर में जगह-जगह कचरे का अंबार है

 पूरा शहर बीमारियों के ढेर पर है। शहर की सफाई व्यवस्था बे पटरी है। कई जगह गंदगी का अंबार लगा देखा जा सकता है और इसका जिम्मेदार अकेला मनपा नहीं इसकी जिम्मेदार शहर की जनता भी है। जिससे चारों तरफ गंदगी का अंबार है। यह गंदगी कई बीमारियों को न्योता दे रही है। 

 पूरा शहर बीमारियों के ढेर पर है। शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी है। कई जगह गंदगी का अंबार लगा देखा जा सकता है और इसका जिम्मेदार अकेला मनपा नहीं इसकी जिम्मेदार शहर की जनता भी है। जिससे चारों तरफ गंदगी का अंबार है। यह गंदगी कई बीमारियों को न्योता दे रही है। शहर में अभी भी  सफाई व्यवस्था को सुचारू करने में नगर पालिका की विफलता से शहर में डेंगू, मलेरिया सहित कई अन्य मच्छर जन्तु रोगों का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं शहर की दो तस्वीर दिखाई दे रही है। शहर का भिवंडी निजामपुर नगर पालिका का स्कूल, 68 नंबर ग्लोरी स्कूल सरस्वती स्कूल उसी रास्ते पर है नई बस्ती भाजी मार्केट भी है और  वहीं शहर के अंदरूनी हिस्सों में नालियां और खाली प्लाट के साथ सरकारी जगाहों पर कचरे के ढेर लगे हैं। वहीं शहर के कुछ स्थान सुव्यवस्थित नजर आ रहे हैं। शहर का आकर्षक दिख रहा है।


शहर के सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी का ढेर लगा है। कूड़ेदान कचरा से पटा नजर आ रहा है। गंदगी बदबू फैला रही है। गंदगी से पटे सड़कों से लोगों का गुजरना मुश्किल हो रहा है। गंदगी के कारण शहर के विभिन्ना सड़कों पर जाम की स्थिति भी बनने लगी है। बीमारियों के इस आक्रमण से शहर वासी सहमे नजर आ रहे हैं। उन्हें अपनी और अपनों की चिंता सताने लगी है। जबकि मनपा का दावा है कि वो समय पर कचरा गाड़ी भेज रहे हैं। जबकि लोगों का कहना है कि कचरा गाड़ी समय पर नहीं पहुंच रही। इसके साथ ही शहर के कई हिस्सों में लोग कचरा फेंक कर जा रहे है। कुल मिलाकर यदि शहर को संवारना है तो जिम्मेदार को व्यवस्था सुधारनी होंगी तो वहीं आम जनता को भी शहर को साफ रखने के लिए प्रयास करने होंगे। भिवंडी शहर , नई बस्ती नेहरू नगर भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका स्कूल नंबर 68 वार्ड नंबर 15 में वहां पर कचरो का ढेर लगने करण डेंगू मलेरिया टीवी इस प्रकार की बीमारियों का संक्रमण फैल रहा है खाली  पे कचरे से भरा हुआ है आने वाले जाने वाले नागरिकों को बहुत परेशानी हो रही है  और तकलीफ हो रही है वहां पर स्कूली बच्चों का काफी संख्या में आना जाना है और नागरिकों को भी आना जाना है । पूरे मैदान में कचरा और पालिथिन दिखाई देती है।


ऐसा लगता है जैसे यह कचरे का  ग्राउंड है। यदि यहां से कचरा उठाया जाए तो बहुत सारा कचरा निकल सकता है। यहां के लोगों का कहना है कि यहां कई लोग कचरा फेकते हैं। जिसकी सफाई नहीं की जाती और समय पर मनपा कचरा जल्दी उठाती भी नहीं है। जिससे कचरे ढेर बढ़ता जा रहा है आने वाले दिनों में यह कचरा हवा में पूरे वार्ड में उड़ेगा और लोगों के घरों के सामने गंदगी दिखाई देगी। स्थानीय निवासी प्रकाश वाडेपल्ली ने बातया कि इसकी शिकायत हम कई बार कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता।

शहर के कई हिस्सों से गंदगी का उठाव नहीं हो सका। शहर के कई हिस्सों में लोग कचरा गाड़ी में अब भी कचरा नहीं फेकते। वो घरों में कचरा एकत्रित करते हैं जिसे वो बाद में यहां-वहां फेंक देते हैं। शहर के  भिवंडी निजामपुर महानगरपालिका स्कूल 68 नंबर नई बस्ती स्कूल के पास, स्कूल के सामने रोड पर लोग कचरा फेंक कर जाते हैं।  सड़कें साफ, गली मोहल्लों में लगा है कचरे का ढेर


 लेकिन शहर के गली मोहल्लों को देखने के बाद स्वच्छता सप्ताह की पोल खुलती नजर आ रही है।  प्रकाश ने सही वस्तु स्थिति जानने के लिए शुक्रवार को कई मोहल्लों का पड़ताल की, जिसमें शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई।शहर के मुख्य मार्ग और विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था इन दिनों बुरी तरह से चरमरा गई है। नगर पालिका अधिकारी द्वारा इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं करने से चारों ओर गंदगी का आलम है। शहर के नालियों से गंदगी के ढेर नहीं हटने से पूरा वातावरण बदबूमय हो गया है। वहीं इन दिनों नगर पालिका द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत   सफाई, शिक्षण संस्थानों के आसपास सफाई, बड़े पैमाने पर की जाएगी। सफाई अभियान के लिए नगर पालिका अधिकारी द्वारा बाकायदा कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है,  कई मोहल्लों का जायजा लिया जहां बजबजाती नालियों की बदबू और कचरे का ढेर स्वच्छता के प्रति नगर पालिका की बेरूखी दिखाने के लिए साफ है कि सिर्फ कागजों और दिखावा बाजी में ही स्वच्छता की ढ़ाेल पीटा जा रहा है, जमीनी हकीकत कुछ और है। की स्थिति यह है कि यहां जगह-जगह कचरे बिखरे हुए हैं और यहां की भी नालियों में पानी भरा हुआ है। वहां के सफाई व्यवस्था की पुरी पोल खुल कर रह गई। यहां की नालियां बजबजा रही थी और पूरे क्षेत्र में बदबू फैला हुआ था।जहां बैठक में दी जाती है स्वच्छता का निर्देश,  को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाता है। यहां तक की बैठकाें में उन्हें स्वच्छता के लिए शपथ भी दिलाया जाता है,लेकिन भिवंडी शहर के करोड़ों रुपए के लागत से बनी बिल्डिंग के सामने  का सफाई के प्रति योगदान क्या होगा साफ झलकता है।नहीं उठ रहा कचरा, नालियां कचरे से हो गई जामस्थिति को देखकर कार्रवाई ही अभियान चल रहा है   में शहर की स्वच्छता पर पूरा ध्यान दिया जाएगा।इस

अभियान में कितने अधिकारी कर्मचारी लगे हुए हैं  इस अभियान में नगर पालिका के सभी अधिकारी कर्मचारी लगे हुए हैं। इसके साथ ही इस अभियान के लिए जनता से भी अपील की गई है। 

की खुद भी इसका पालन करें और कचरा कुंडी में या कचरा घंटी गाड़ी में डाला जाए इस तरह रोड पर ना फेंके ? 

और कचरे को, कचरा कुंडी या घंटा गाड़ी में ही डालें और खुद स्वयं स्वच्छता के लिए मनपा सहयोग करें धन्यवाद

🙏👇👇👇👇👇👇👇👇👇🙏


           देश मेरा वतन समाचार पत्र 


         संपादक श्री दयाशंकर गुुुप्ता जी 

 नोट............... कचरे को, कचरा कुंडी में या घंटा गाड़ी में ही डालें और खुद स्वयं स्वच्छता के लिए मनपा सहयोग करें धन्यवाद🙏

Comments

Popular posts from this blog

किरायेदार पुलिस सत्यापन: मकान मालिकों और किरायेदारों के लिए

किरायेदार पुलिस सत्यापन: मकान मालिकों और किरायेदारों के लिए                आवश्यक मार्गदर्शिका लगातार बढ़ती आबादी और आवास की कमी के कारण, यह स्वाभाविक है कि ज़्यादातर लोग घर खरीदने के बजाय किराए पर लेना ज़्यादा पसंद कर रहे हैं। सभी के लिए किराए पर लेना आसान बनाने के लिए, सरकार ने 2019 में मॉडल टेनेंसी एक्ट की शुरुआत की और इस एक्ट में, आप देखेंगे कि किराएदार का पुलिस सत्यापन एक बड़ी भूमिका निभाता है।  चूँकि भारत एक विकासशील देश है, इसलिए आम लोगों के बजट के भीतर लागत को बनाए रखना के कारण होने वाले तनाव को बढ़ाता है और रियल एस्टेट उद्योग पर दबाव काफी बढ़ गया है।  भारत में, जनसंख्या और शहरीकरण में वृद्धि के कारण, घर बनाने के लिए जगह कम हो गई है और अधिक इमारतें बन गई हैं। इससे किफायती घरों की कमी हो गई है। इस प्रकार, लोग अपार्टमेंट किराए पर देने की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसा करते समय, यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि किराएदार का पुलिस सत्यापन पहले से ही हो चुका है। सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी किरायेदार पुलिस सत्यापन प्रक्रिया लागू ...

हाइब्रिड टेक्नोलॉजी फ़ॉर एन्हान्सिंग क्रॉप प्रॉडक्टिविटी नामक विषय पर तीन दिवसीस नैशनल सिम्पोज़ियम (संगोष्ठी) का आयोजन

 हाइब्रिड टेक्नोलॉजी फ़ॉर एन्हान्सिंग क्रॉप प्रॉडक्टिविटी नामक विषय पर तीन दिवसीस नैशनल सिम्पोज़ियम (संगोष्ठी) का आयोजन दि ट्रस्ट फ़ॉर एडवांसमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चरल साइंसेस (टास) द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् और सी.जी.आई.ए.आर. के इक्रीसैट (इंडिया), इंटरनैशनल मेज़ एंड व्हीट इंप्रूवमेंट सैंटर (सिमिट), मैक्सिको; इंटरनैशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट, फ़िलिपीन्स और इंडियन सोसाइटी ऑफ़ प्लान्ट जैनेटिक रिसोर्सेस जैसे प्रमुख संस्थानों के साथ मिलकर हाइब्रिड टेक्नोलॉजी फ़ॉर एन्हान्सिंग क्रॉप प्रॉडक्टिविटी नामक विषय पर तीन दिवसीय एक नैशनल सिम्पोज़ियम (संगोष्ठी) का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी राजधानी दिल्ली में पूसा कैंपस के एन.ए.एस.सी. कॉम्प्लैक्स में स्थित ए.पी. शिंदे सिम्पोज़ियम (संगोष्ठी) हॉल में 8 से 10 जनवरी - 2025 तक आयोजित की जा रही है। मुख्य अतिथि के रूप में माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी के प्रिंसिपल सैक्रेट्री, डॉ. पी.के. मिश्रा ने इस संगोष्ठी का शुभारंभ किया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के महानिदेशक, डॉ. हिमांशु पाठक के साथ प्रॉटेक्शन ऑफ़ प्लान्ट वैराइटीज़ एंड फ़ार्मर्...

राशन कार्ड ई-केवाईसी की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्दी से करा लें ई-केवाईसी 2025 Ration Card eKyc Last Date 2025

राशन कार्ड ई-केवाईसी की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्दी से करा लें ई-केवाईसी 2025 Ration Card eKyc Last Date 2025  Ration Card eKyc Last Date 2025 : सरकार द्वारा सभी राशन कार्ड धारकों के लिए राशन कार्ड ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। हम आपकी जानकारी के लिए बता दे की Ration Card E KYC करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 रखी गई थी लेकिन बहुत से लोगों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है इसलिए सरकार इसकी तिथि को बढ़ा दिया गया है। 2025 अगर अपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप जल्द से जल्द ekyc करवा लें वरना आपको राशन कार्ड का लाभ मिलना बंद हो जाएगा। अब सरकार द्वारा राशन कार्ड धारक के लिए नया नियम निकाल दिया गया है जिसके मुताबिक निर्धारित तिथि से पहले राशन कार्ड की ई-केवाईसी ना करवाने पर राशन कार्ड धारक को इस योजना का कोई लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए आगे इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि राशन कार्ड ई-केवाईसी की अंतिम तिथि क्या है और आप कब तक ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा हम आपको Ration Card eKyc कैसे करें इसके बारे में भी स्टेप बाय स्टेप जानकारी देंगे। राष्ट्रीय खाद्य एवं रसद विभाग द्वार...