Skip to main content

हिंदी की गूँज के कवि सम्मेलन में कवियों ने गाये सावन के गीत*

*हिंदी की गूँज के कवि सम्मेलन में कवियों ने गाये  सावन के गीत* 





मैसूर/ दिल्ली।  अग्रणी साहित्यिक संस्था हिंदी की गूंज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पावस कवि सम्मेलन में देश- विदेश से कवि- कवयित्रियों ने एक से बढ़कर एक रचना प्रस्तुत कर रविवार की शाम को काव्यमय कर दिया। कवियों ने मिलन-विरह और सावन के गीत सुनाकर श्रोतागणों को भावविभोर कर दिया। 

 ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ पूर्णिमा उमेश मैसूर ने सरस्वती वंदना से किया।

कार्यक्रम में डॉ लक्ष्मी भट्ट देेेेहरादून नेे कहा-

ऐसी मेहंदी लगाओ मेरे हाथ में पिया ले जाएंगे मुझे साथ'। 


गीतों के सुकुमार मधुर कंठ के धनी डॉ विनोद चौहान प्रसून ने बीते दिनों की याद दिलाते कहा- 

ना होता था कभी जब फोन कागज़ का सहारा था। कभी हमने भी दिल का हाल कागज़ पर उतारा था।। 

 हैदराबाद से जुड़ी डॉ अर्चना पांडेय ने  सावन की घटाओं से कहा- 'बरखा रानी है तुझसे आशा ले जा संग में सबकी निराशा।' 

तो माया नगरी मुंबई से जुड़ी डॉ वर्षा महेश गरिमा ने कुछ यूँ बयां किया-- 

प्रीत से मीत के मधुर मिलन का मौसम छाया है देखो सावन आया है। 

चेन्नई से जुड़ी सुप्रसिद्ध लेखिका, कवयित्री  रोचिका शर्मा ने- 'मयूरा थिरक रहे भीगे मन प्रेम गहे बौराई गोरी कहे छतरी उड़ाई दे। सुनाकर सभी को आनंदित किया। 

 आबुधाबी से जुड़े अरविंद भगानिया ने सावन का आगाज़ करते कहा-

सावन आया झूम के, भरने दिल में प्यार।

बादल बरसो घूम के, नभ का हो श्रंगार।।

 नासिक से प्रसिद्ध चित्रकार व कवयित्री मंजू चौहान ने एक बिरहन की प्रेम भरी पाती पढ़कर सभी को भावविभोर कर दिया कहा- 

सुनो ना सावन से पहले चले आना।

 युवा कवि तपस अग्रवाल ने सावन दृश्य दिखाते कहा- 

"झूले पड़ गए डालो पर सावन ऋतु आ गई द्वारे। 

सुनाकर सावन के आगमन की सूचना दी। जनपद बिजनौर के नजीबाबाद से जुड़े कवि डॉ प्रमोद शर्मा प्रेम ने कहा- "समुंदर आंख में लेकर लिखा है दर्द को मैंने"।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार, बाल कवि व हिंदी की गूंज संस्था के संयोजक  नरेंद्र सिंह नीहार ने गीत सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी,कहा-

आई है बरसात सजन तुम आ जाना। 

मन है रेगिस्तान सजन तुम आ जाना।। 

डॉ ममता श्रीवास्तव ने नव कवियों से अपनी जान-पहचान बढ़ाते मधुर कंठ से कहा- 

कल तक थे जो अनजान उनसे पहचान बन गई। रिमझिम बरखा संग फिर एक सुहानी शाम ढल गई।। ?

               👇👇👇👇👇👇👇👇👇                                मेरा देश मेरा वतन समाचार पत्र के

                                  
                         संंपादक श्री दयाशंकर गुुुप्ता जी                   

 दिल्ली के सुप्रसिद्ध संचालकर्ता व उद्घोषक भाई खेमेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का बड़ी कुशलता से संचालन किया। संस्था के मीडिया प्रभारी प्रमोद चौहान प्रेम ने सफल व शानदार कार्यक्रम के लिए सभी को बधाई दी और कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की। श्रोता के रूप में जुड़ी निर्मला जोशी, गिर्राज सिंह शर्मा, गिरीश जोशी, संजय सिंह, प्रवीण कुमार, रामकुमार पांडे, तरुणा पुंडीर, भावना मिलन, डॉ. चैत्रा, विद्या सागर, अम्बिका भोरे, रामजी राय आदि ने अपने संदेशों से सभी की सराहना की।

Comments

Popular posts from this blog

हाइब्रिड टेक्नोलॉजी फ़ॉर एन्हान्सिंग क्रॉप प्रॉडक्टिविटी नामक विषय पर तीन दिवसीस नैशनल सिम्पोज़ियम (संगोष्ठी) का आयोजन

 हाइब्रिड टेक्नोलॉजी फ़ॉर एन्हान्सिंग क्रॉप प्रॉडक्टिविटी नामक विषय पर तीन दिवसीस नैशनल सिम्पोज़ियम (संगोष्ठी) का आयोजन दि ट्रस्ट फ़ॉर एडवांसमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चरल साइंसेस (टास) द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् और सी.जी.आई.ए.आर. के इक्रीसैट (इंडिया), इंटरनैशनल मेज़ एंड व्हीट इंप्रूवमेंट सैंटर (सिमिट), मैक्सिको; इंटरनैशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट, फ़िलिपीन्स और इंडियन सोसाइटी ऑफ़ प्लान्ट जैनेटिक रिसोर्सेस जैसे प्रमुख संस्थानों के साथ मिलकर हाइब्रिड टेक्नोलॉजी फ़ॉर एन्हान्सिंग क्रॉप प्रॉडक्टिविटी नामक विषय पर तीन दिवसीय एक नैशनल सिम्पोज़ियम (संगोष्ठी) का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी राजधानी दिल्ली में पूसा कैंपस के एन.ए.एस.सी. कॉम्प्लैक्स में स्थित ए.पी. शिंदे सिम्पोज़ियम (संगोष्ठी) हॉल में 8 से 10 जनवरी - 2025 तक आयोजित की जा रही है। मुख्य अतिथि के रूप में माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी के प्रिंसिपल सैक्रेट्री, डॉ. पी.के. मिश्रा ने इस संगोष्ठी का शुभारंभ किया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के महानिदेशक, डॉ. हिमांशु पाठक के साथ प्रॉटेक्शन ऑफ़ प्लान्ट वैराइटीज़ एंड फ़ार्मर्...

वन नेशन वन रेशन कार्ड (ओएनओआरसी)

वन नेशन वन रेशन कार्ड (ओएनओआरसी) वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना: सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के संपर्क विवरण वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत लाभार्थियों को देशभर में किसी भी उचित मूल्य की दुकान (FPS) से सब्सिडी वाले अनाज प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करती है। यह योजना सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है, जिसमें असम हाल ही में शामिल हुआ है। योजना के तहत राशन कार्ड को आधार से सीड करने की आवश्यकता होती है। योजना से संबंधित शिकायतों, जानकारी या सहायता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14445 उपलब्ध है। इसके अलावा, सामान्य PDS हेल्पलाइन नंबर 1967 है। कुछ राज्यों में अतिरिक्त स्थानीय नंबर भी हैं। नीचे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य संपर्क विवरण दिए गए हैं (मुख्यालय का पता, फोन नंबर और ईमेल जहां उपलब्ध)। ये विवरण आधिकारिक स्रोतों से संकलित हैं। यदि आपको मोबाइल नंबर की आवश्यकता है, तो आधार से लिंक्ड रजिस्टर्ड मोबाइल का उपयोग करें, क्योंकि योजना में...

सरकर की नई घोषणा अबकी बार जून महीने में दो बार मिलेगा फ्री राशन Free Ration Scheme

    सरकर की नई घोषणा अबकी बार जून महीने में दो बार मिलेगा फ्री राशन Free Ration Scheme केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर लोगों के लिए अनेक प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाएं तथा अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं ।  और वर्तमान में सरकार द्वारा राशन कार्ड धारकों को मुक्त में राशन वितरण की घोषणा की गई है।  इसके तहत लोगों को प्रत्येक महीने सरकार द्वारा फ्री में राशन उपलब्ध कराया जाता है राशन में गेहूं एवं चावल इत्यादि उपलब्ध होते हैं तथा उनके पास से किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं लिया जाता है  अर्थात बिल्कुल फ्री वितरण होते हैं क्योंकि सरकार द्वारा यह योजना गरीब और जरूरतमंद लोगों तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए लाई गई है।   ताकि उन्हें जीवन यापन करने में थोड़ी सहूलियत मिले। वर्तमान में सरकार द्वारा नई सूचना जारी की गई है  इसमें सरकार ने बताया है कि अबकी बार 3 महीने का राशन एडवांस में दिया जाएगा क्योंकि आने वाले समय में मानसून की अनियमित के कारण राशन वितरण करने में कहीं दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके चलते आज से 3 महीने का राशन कार्ड फ्र...